Infinix Smart 8 नए वेरिएंट के साथ जल्द भारत में होगा लॉन्च, महज इतनी होगी कीमत
Infinix हाल ही में लॉन्च हुए अपने Infinix Smart 8 स्मार्टफोन को नए वेरिएंट में उपलब्ध कराने जा रहा है। जिसमें 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज ग्राहकों को मिल सकेगा।
आपको बता दें, कंपनी ने अपने इस हैंडसेट को पिछले महीने ही लॉन्च किया था। जिसे 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया था। तो आइए आपको आगे इस नए वेरिएंट की कीमत से लेकर फीचर्स तक की डिटेल्स बताते हैं।

यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G36 SoC और 5,000mAh की बैटरी के साथ आता है। जिसमें Android 13 Go Edition-आधारित UI आउट-ऑफ-द-बॉक्स मिल रहा है।
नए वेरियंट की कीमत- इस अपकमिंग वेरियंट को लेकर नई लीक सामने आई है। जिसमें इस वेरिएंट की कीमत 8,000 रुपये से कम बताया गया है। वहीं Infinix Smart 8 के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज को कंपनी ने 7,499 रुपये में लॉन्च किया था।

कलर ऑप्शन की बात करें तो इस स्मार्टफोन को गैलेक्सी व्हाइट, रेनबो ब्लू, शाइनी गोल्ड और टिम्बर ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। फिलहाल, नए वेरियंट की लॉन्च की सटीक डेट का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि, कंपनी इसे बहुत जल्द उपलब्ध करा सकती है।
Infinix Smart 8 के स्पेक्स- इनफिनिक्स स्मार्ट 8 फोन में 6.6-इंच HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है। इसमें आपको रिफ्रेश रेट 90Hz, पीक ब्राइटनेस 500 nits और टच सैंपलिंग रेट 180Hz तक मिलेगा।

इसमें कंपनी ने 12nm ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G36 चिपसेट दिया है। जिसे 4GB LPDDR4X रैम और 64GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। यह फोन Android 13 Go Edition-आधारित XOS 13 के साथ आता है।
इसके साथ ही इसमें 50-मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा और फ्रंट कैमरे में 8-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस हैंडसेट में मैजिक रिंग फीचर भी कंपनी ने अपने ग्राहकों को दिया है, जो Apple के डायनामिक आइलैंड के समान है।
जो यूजर्स को नोटिफिकेशन, अलर्ट, बैटरी स्टेटस दिखाता है।अपने इस हैंडसेट को पावर देने के लिए Infinix ने Smart 8 में 5,000mAh की बैटरी शामिल की है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल 4G, नैनो सिम, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, ग्लोनास और यूएसबी टाइप-सी जैसे ीचर्स भी मिल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications








