Infinix Smart 8 HD की सेल शुरू, 10% तक पा सकते हैं डिस्काउंट, बस करना होगा ये काम
Infinix Smart 8 HD Sale: हाल ही में अपने भारतीय यूजर्स के लिए स्मार्टफोन मेकर कंपनी Infinix ने अपना नया बजट स्मार्टफोन Infinix Smart 8 HD को लॉन्च किया है। जिसकी सेल शुरू हो चुकी है। इस बजट स्मार्टफोन को कंपनी ने खरीदारी के लिए देश में उपलब्ध करा दिया है। पहली सेल के दौरान इस फोन पर बैंक ऑफर्स भी दिया जा रहा है, जिससे इस फोन को कीमत से भी कम दाम में खरीदा जा सकता है। आइए आपको आगे इस पर मिलने वाले डिस्काउंट, ऑफर, कीमत और फीचर्स की डिटेल बताते हैं।

Infinix Smart 8 HD कीमत और ऑफर
Infinix Smart 8 HD समार्टफोन को भारतीय बाजार में 6,299 रुपये की कीमत में उपलब्ध कराया गया है। लेकिन कंपनी अपने ग्रहकों को एक्सिस बैंक, एसबीआई क्रेडिट और बैंक ऑफ बड़ौदा डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड की मदद से इस फोन की खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत तक की छूट दे रही है। जिसके साथ इस फोन को महज 5,669 रुपये कीमत में खरीदा जा सकता है। बता दें, इस फोन को सिंगल स्टोरेज कॉन्फिगरेशन के साथ पेश किया गया है। इनफिनिक्स स्मार्ट 8 एचडी को क्रिस्टल ग्रीन, शाइनी गोल्ड, टिम्बर ब्लैक और गैलेक्सी व्हाइट चार कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
Infinix Smart 8 HD स्पेक्स
इंफिनिक्स स्मार्ट 8 एचडी स्मार्टफोन में आपको 6.6-इंच का HD+ IPS LCD पैनल मिल रहा है। जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और टच सैंपलिंग रेट 180Hz तक है। इसके डिस्प्ले में 500 निट्स पीक ब्राइटनेस भी मिलेगा। इसके डिस्प्ले में एक मैजिक रिंग दिया गया है, जो आईफोन के डायनेमिक आइलैंड के जैसे ही है। प्रोसेसर की बात करें तो Infinix Smart 8 HD में एक UNISOC T606 SoC मिल रहा है। यह SoC 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ आता है।
Infinix Smart 8 HD में फोटोग्राफी के लिए डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसका प्राइमरी कैमरा 13MP का है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अपने इस स्मार्टफोन को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। इसके साथ ही इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, ब्लूटूथ 5.0 और 3GB वर्चुअल रैम भी दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications








