Infinix Smart 8 HD भारत में 8 दिसंबर को होगा लॉन्च, पहले ही जान लें कीमत व फीचर्स
Infinix Upcoming Smartphone: स्मार्टफोन मेकर कंपनी इनफिनिक्स जल्द ही भारतीय बाजार में अपना नया हैंडसेट Infinix Smart 8 HD लॉन्च करने जा रही है। जो Infinix Smart 7 HD का अपग्रेड वर्जन होगा। कंपनी ने लॉन्च से कुछ हफ्ते पहले ही अपने अपकमिंग फोन इनफिनिक्स स्मार्ट 8 एचडी के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस की जानकारी शेयर की है। तो आइए आपको आगे Infinix के इस आगामी फोन की कीमत से लेकर इसकी खासियत तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
Infinix Smart 8 HD की लॉन्च डेट
Infinix ने ऐलान करते हुए बताया है कि, Infinix Smart 8 HD को भारत में 8 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी ने इस बात का भी दावा किया कि, इस फोन को पुराने मॉडल की तुलना में कई अपग्रेड के साथ लाया जाएगा। इसे कंपनी मिड रेंज के तहत पेश करेगी। हालांकि अभी इसकी कीमत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। आपको बता दें, स्मार्ट 8 एचडी को क्रिस्टल ग्रीन, गैलेक्सी व्हाइट, शाइनी गोल्ड और टिम्बर ब्लैक चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा।
Infinix Smart 8 HD का डिजाइन
इस फोन की डिजाइन की बात करें तो इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसके साथ एक एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। इस फोन में 3 सर्कुलर यूनिट एक रेकटेंगुलर कैमरा मॉड्यूल पर बैक पैनल के ऊपरी बाएं कॉर्नर में मिल रहे हैं। वहीं कंपनी की मानें तो इस अपकमिंग फोन को टेक्सचर्ड रियर पैनल के साथ लाया जाएगा। इसके साथ ही फ्रंट कैमरा डिस्प्ले के टॉप पर सेंटर होल-पंच कटआउट में फिट होगा।
Infinix Smart 8 HD के स्पेसिफिकेशंस
स्मार्ट 8 HD में यूजर्स को 6.6-इंच HD+ सनलाइट रीडेबल डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और पीक ब्राइटनेस 500 निट्स हो सकता है। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन यूएसबी टाइप-सी कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेगा और UFS 2.2 इनबिल्ट स्टोरेज के साथ लॉन्च होगा। आपको बता दें, Infinix Smart 8 HD अपने सेगमेंट का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जिसे साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लाया जा रहा है।

Infinix Smart 7 HD के स्पेक्स
Infinix Smart 7 HD को कंपनी ने इस साल अप्रैल 2023 में भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। जिसमें 6.6 इंच की फुल-एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले मिल रही है, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1,612 पिक्सल है। यह फोन ऑक्टा-कोर Unisoc SC9863A1 SoC पर संचालित होता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,000mAh की बैटरी दी है। इसकी कीमत की बात करें तो Infinix Smart 7 HD के 2GB + 64GB वेरिएंट की कीमत देश में 5,999 रुपये है। जिसे सिल्क ब्लैक , इंक ब्लैक और जेड व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है।


Click it and Unblock the Notifications







