Home
Mobile

Infinix Smart 8 भारत में 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, दाम भी कम, जानें कीमत, ऑफर व स्पेसिफिकेशन

Infinix Smart 8: स्मार्टफोन ब्रांड इनफिनिक्स ने अपना नया हैंडसेट Infinix Smart 8 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। जिसे कंपनी ने एक बजट स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया है। अगर आप भी नया फोन लेने का सोच रहे हैं, और आपका बजट 7 हजार तक के आसपास है, तो ये आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। कम रेंज में ग्राहकों को इस फोन में 50 मेगापिक्सल f/1.8 प्राइमरी कैमरा के साथ 5,000mAh की बैटरी भी मिल रही है। तो आइए आपको इस फोन की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले फीचर्स तक की डिटेल बताते हैं।

Infinix Smart 8 भारत में 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, दाम भी कम, जानें कीम

Infinix Smart 8 कीमत

इनफिनिक्स स्मार्ट 8 को सिंगल 4GB + 64GB वेरियंट में उपलब्ध कराया गया है। जिसकी कीमत कंपनी ने 7,499 रुपये तय किया है। अगर ग्राहक इसे ICICI बैंक कार्ड के जरिए खरीदता है तो इसे यह फोन ऑफर के साथ मात्र 6,749 रुपये में पड़ेगा। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे Timber Black, Shiny Gold, Rainbow Blue और Galaxy White कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

Infinix Smart 8 स्पेसिफिकेशन

इनफिनिक्स स्मार्ट 8 में ग्राहकों को 1612 x 720 पिक्सल के एचडी+ रिज़ॉल्यूशन , 180 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट और 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.6 इंच आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले मिल रही है। इसके फ्रंट कैमरे के लिए टॉप पर एक पंच होल है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें कंपनी ने मीडियाटेक हेलियो G36 चिपसेट दिया है। जो 4GB LPDDR4x रैम और 64GB स्टोरेज के साथ जोड़ा आ रहा है। इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाने का ऑप्शन भी मिल रहा है।

कैमरे की बात की जाए तो इसे डुअल कैमरा सेटअप के साथ पेश किया गया है। जिसमें 50 मेगापिक्सल f/1.8 प्राइमरी कैमरा सेंसर और f/2.0 अपर्चर वाला AI लेंस शामिल है। इसके साथ ही इसमें एक एलईडी फ्लैश मॉड्यूल भी दिया गया है। सेल्फी के लिए इस हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इशमें 10W चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी दी है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको वाई-फाई 5, जीपीएस, ब्लूटूथ v5.0, एक यूएसबी-सी पोर्ट और एक 3.5 मिमी हेडफोन जैक मिल रहे हैं। इसके अलावा इसके साइड-माउंटेड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है, जो एआई फेस अनलॉक को सपोर्ट करता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Infinix Smart 8 has been made available in a single 4GB + 64GB variant. The price of which the company has fixed at Rs 7,499. If the customer buys it through ICICI Bank card, then this phone will cost him only Rs 6,749 with the offer.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X