Infinix Smart 8 स्मार्टफोन 8GB रैम, 128GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध, कीमत 8000 रुपये से भी कम
Smartphone under 8000: स्मार्टफोन मेकर कंपनी Infinix ने अपने Infinix Smart 8 को नए 8 जीबी रैम वेरिएंट के साथ लॉन्च कर दिया है। यह फोन उन ग्राहकों के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। जो कम दाम में ज्यादा रैम और स्टोरेज वाला स्मार्टफोन चाहते हैं।
प्राइज की बात करें तो इसे कंपनी ने 8 हजार रुपये से भी कम कीमत में उपलब्ध कराया है। इस बजट स्मार्टफोन में ग्राहकों को 16 जीबी तक रैम का मिलेगा। तो चलिए आपको इस फोन की कीमत औऱ उपलब्धता के बारे में बताते हैं।

इसके अन्य फीचर्स की बात करें तो इनफिनिक्स स्मार्ट 8 में आपको मैजिक रिंग फीचर मिलेगा, जो Apple के Dynamic Island फीचर के जैसे ही काम करता है। मैजिक रिंग फीचर की मदद से यूज नोटिफिकेशन, अलर्ट और बैटरी स्टेट्स को देख सकता है।
Infinix Smart 8 की भारत में कीमत- इस इनफिनिक्स स्मार्टफोन के 4GB रैम और 64GB वेरिएंट की कीमत 7, 499 रुपये है। लेकिन कंपनी ने अब इसे 8 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है। जिसकी कीमत 7,999 रुपये तय की गई है। उपलब्धता की बात करें तो 8जीबी रैम वाले नए वेरियंट मॉडल की बिक्री 8 फरवरी दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू होगी।

Infinix Smart 8 स्पेक्स- इस फोन में 6.6 इंच की एचडी प्लस आईपीएस स्क्रीन दी गई है, जो 500 निट्स पीक ब्राइटेस और 180 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट के साथ आएगा। कंपनी ने इसमें मीडियाटेक हीलियो जी3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर शामिल किया है।
नए मॉडल में 8 जीबी रैम के साथ 8 जीबी वर्चुअल रैम का लाभ भी लिया जा सकता है। जिसके बाद यूजर्स को इस वेरिएंट में 16 जीबी तक रैम का फायदा मिल रहा है। फोटोग्राफी के लिए फोन के पिछले हिस्से में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा एआई सेंसर के साथ मिल रहा है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। कंपनी ने इसमें 5000mAh की बैटरी फोन में दी है।
कनेक्टिविटी के लिए फोन में ब्लूटूथ वर्जन 5, वाई-फाई, डुअल 4जी, जीपीएस, ग्लोनास और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिए गए हैं। सिक्योरिटी के लिए फोन के साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








