Home
Mobile

Infinix Smart 8 Plus की पहली सेल आज, लॉन्च ऑफर में पाएं बंपर डिस्काउंट, जानें कीमत

Infinix ने हाल ही में अपना नया बजट स्मार्टफोन Infinix Smart 8 Plus को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। जिसकी पहली सेल आज शुरू होने ज रही है। अगर आप भी कम दाम में बेहतरीन फीचर्स वाला नया स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं,तो आपके लिए ये बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

यह फोन मैजिक रिंग, AI ड्यूल कैमरा के साथ आ रहा है। तो आइए आगे आपको इस फोन की कीमत, ऑफर व फीचर्स से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक की डिटेल्स बताते हैं।

 Infinix Smart 8 Plus की पहली सेल आज, बंपर छूट के साथ खरीदें फोन

Infinix Smart 8 Plus कीमत व ऑफर: इसके 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएन्ट की कीमत 7,999 रुपए है। लेकिन पहली सेल के दौरान लॉन्च ऑफर के तहत कस्टमर्स इसे एक्सचेंज पर 1000 रुपए की छूट का लाभ ले सकते हैं, जिसके बाद इस फोन की कीमत महज 6,999 रुपए हो जाएगी।

इसके अलावा इसे 1,167 रुपए मंथली EMI पर भी खरीदा जा सकता है। आज दोपहर 12 बजे यानी 9 मार्च, 2024 से इसकी सेल फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। जहां से इसे ग्राहक खरीद सकेंगे।

 Infinix Smart 8 Plus की पहली सेल आज, बंपर छूट के साथ खरीदें फोन

Infinix Smart 8 Plus के स्पेसिफिकेशन्स: इनफिनिक्स के इस स्मार्टफोन में आपको 6.6-इंच HD+ (1612 x 720 पिक्सल) IPS LCD डिस्प्ले मिल रहा है। जो 90Hz रिफ्रेश रेट, 500 निट्स पीक ब्राइटनेस और 180Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आएगा।

इसके डिस्प्ले के टॉप में फ्रंट कैमरा के लिए पंच होल दिया गया है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek Helio G36 चिपसेट दिया गया है, जो 4GB LPDDR4x रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आ रहा है।

 Infinix Smart 8 Plus की पहली सेल आज, बंपर छूट के साथ खरीदें फोन

इंटरनल मेमोरी को कार्ड के जरिए इसे 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन Android 13 (Go Edition) बेस्ड XOS 13 पर काम करेगा।

फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक में 50MP प्राइमरी कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ एक AI लेंस दिया गया है। इसके साथ ही एक LED फ्लैश मॉड्यूल भी इसमें शामिल है। सेल्फी के लिए के लिए फ्रंट में एक 8MP कैमरा मिल रहा है।

इसे पावर देने के लिए इसमें 6,000mAh की बैटरी शामिल की गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ रही है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 5, GPS, ब्लूटूथ v5.0, एक USB-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स मिल रहे हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
infinix smart 8 plus first sale today in india via flipkart know price and offers
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X