इंतजार खत्म: आज भारत में लॉन्च होगा Infinix Smart 8 Plus, जानें स्पेसिफिकेशन और कीमत
Infinix Smart 8 Plus: Infinix भारत में अपना नया हैंडसेट लॉन्च करने जा रहा है। जिसे Infinix Smart 8 Plus के नाम से जाना जाएगा। अपने इस आगामी फोन के लिए कंपनी ने
Flipkart पर एक माइक्रोसाइट भी बनाई है।
लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इस फोन की डिटेल ई-कॉमर्स प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट पर शेयर की है। नए टीजर में इनफिनिक्स के अपकमिंग फोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत का खुलासा हुआ है। तो चलिए आगे आपको इस मोबाइल की सभी डिटेल्स बताते हैं।

Infinix Smart 8 Plus भारत में कीमत: इनफिनिक्स स्मार्ट 8 प्लस के नए टीजर में इस फोन की कीमत का खुलासा हुआ है। टीजर में इस फोन की कीमत 6XXX बताई गई है, यानी की यह फोन देश में 7,000 रुपये से कम में दस्तक देगा।
इसके साथ ही फ्लिपकार्ट पर फोन के स्पेसिफिकेशन भी कंफर्म हो चुके हैं, जिसके अनुसार 8GB तक रैम, 50 मेगापिक्सल कैमरा और 6000mAh बैटरी से इसे लैस किया जाएगा। आपको बता दें, डिजाइन और स्पेसिफिकेशन इसके Infinix Smart 8 Plus ग्लोबल मॉडल की तरह ही हो सकता है।

Infinix Smart 8 Plus के स्पेसिफिकेशंस (ग्लोबल): Infinix Smart 8 Plus में कंपनी ने 6.6 इंच का एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया है। जो 720 x 1612 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 90Hz रिफ्रेश रेट और 500निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है।
प्रोसेसर की बात करें तो इसमें मीडियाटेक हेलिओ जी36 एंट्री लेवल चिपसेट दिया गया है। डाटा स्टोर करने के लिए इसमें 4GB LPDDR4x रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज दिए गए है।

इसके साथ ही इसके स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट और रैम को बढ़ाने के लिए एक्सटेंडेड 4GB रैम सपोर्ट भी कंपनी ने ग्लोबल वेरिएंट में दिया है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। जो 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी और एक AI लेंस क्वाड LED फ्लैश के साथ आता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 6000mAh बैटरी दी गई है, जिसके साथ18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। वहीं अन्य फीचर्स की बात करें तो Infinix Smart 8 Plus में वाई-फाई, ब्लूटूथ, 3.5mm हेडफोन जैक, डुअल सिम 4G, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications








