हो गया कंफर्म! Infinix Smart 8 Plus भारत में इस दिन होगा लॉन्च, जानें कीमत व फीचर्स
Infinix Upcoming Smartphone: Infinix ने आखिरकार अपने फैन्स के इंतजार को खत्म करते हुए, अपने आगामी हैंडसेट Infinix Smart 8 Plus की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। कंपनी इस बजट फोन को अगले महीने भारतीय बाजार में पेश करने जा रही है।
इनफिनिक्स ने ये कंफर्म करते हुए बताया है कि, अगले महीने की शुरुआत में ही इसे लॉन्च किया जाएगा। तो चलिए आपको आगे इस फोन की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले फीचर्स तक की डिटेल बताते हैं।

Infinix Smart 8 Plus की भारत में लॉन्च डेट: कंपनी ने ऑफिशियली ऐलान करते हुए बताया है कि, Infinix Smart 8 Plus को 1 मार्च 2024 को लॉन्च किया जा रहा है। लॉन्च से पहले ही यह फोन Flipkart पर लाइव हो चुका है।
इसकी कीमत की बात करें तो फिलहाल कंपनी अपने इस अपकमिंग डिवाइस की कीमत का खुलासा नहीं किया है। लेकिन कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे टिम्बर ब्लैक, गैलेक्सी व्हाइट और शाइनी गोल्ड कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा।

Infinix Smart 8 Plus के स्पेसिफिकेशन: अपने आगामी फोन के टीजर में कंपनी ने Infinix Smart 8 Plus में मिलने वाली बैटरी पर से भी पर्दा उठा दिया है।
आपको बता दें, इनफिनिक्स स्मार्ट 8 प्लस में आपको 6,000mAh की एक बड़ी बैटरी मिलेगी, जो यूएसबी टाइप सी पोर्ट वाला 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

अपकमिंग इंफिनिक्स स्मार्टफोन में कंपनी 6.6 इंच का IPS LCD पैनल दे रही है, जो एचडी + रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करेगा।
प्रोसेसर की बात करें तो इसमें मीडियाटेक हेलियो G36 SoC चिपसेट दिया जाएगा। जिसे 4GB रैम और 128GB तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
इसमें अन्य फीचर्स के तौर स्टोरेज को बढ़ाने के लिए यह फोन एंड्रॉयड 13 GO आधारित XOS 13 कस्टम स्किन, एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, एक 3.5mm हेडफोन जैक और एक साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर जैसे फीचर्स इसमें शामिल होंगे।
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। जो Apple के iPhone में मिलने वाले डायनेमिक आइलैंड जैसा ही है।
इसके अलावा इसके बैक में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे के साथ डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। साथ ही कंपनी अपने इस हैंडसेट में चार LED फ्लैश भी दे रही है।


Click it and Unblock the Notifications








