Home
Mobile

Infinix Smart 8 Plus स्मार्टफोन 90Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत व ऑफर्स

Infinix Smart 8 Plus Sale Date: आखिरकार Infinix ने अपने अपने फैंस के इंतजार तो खत्म करते हुए अपना नया हैंडसेट Infinix Smart 8 Plus भारत में लॉन्च कर दिया है

यह कंपनी का नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन है। यह Smart 8 सीरीज का तीसरा स्मार्टफोन है, जिसे भारतीय बाजार में उपलब्ध कराया गया है। बता दें, इससे पहले ब्रांड ने अपने Infinix Smart 8 और Smart 8 HD को लॉन्च किया था। तो चलिए आपको आगे इस फोन की कीमत व फीचर्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Infinix Smart 8 Plus: 90Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा के साथ भारत में लॉन्च

Infinix Smart 8 Plus की कीमत व उपलब्धता: इनफिनिक्स के इस फोन को कंपनी ने बैंक ऑफर के साथ महज 6,999 रुपये कीमत में पेश किया है।

इस फोन की बिक्री 9 मार्च से फ्लिपकार्ट पर शुरू कर दी जाएगी। जिसे ग्राहक गैलेक्सी वाइट, टिंबर ब्लैक और शाइनी गोल्ड कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे।

Infinix Smart 8 Plus: 90Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा के साथ भारत में लॉन्च

Infinix Smart 8 Plus के स्पेसिफिकेशन्स: इनफिनिक्स के इस स्मार्टफोन में आपको 6.6-इंच HD+ (1612 x 720 पिक्सल) IPS LCD डिस्प्ले मिल रहा है। जो 90Hz रिफ्रेश रेट, 500 निट्स पीक ब्राइटनेस और 180Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आएगा।

इसके डिस्प्ले के टॉप में फ्रंट कैमरा के लिए पंच होल दिया गया है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek Helio G36 चिपसेट दिया गया है, जो 4GB LPDDR4x रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आ रहा है।

Infinix Smart 8 Plus: 90Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा के साथ भारत में लॉन्च

इंटरनल मेमोरी को कार्ड के जरिए इसे 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन Android 13 (Go Edition) बेस्ड XOS 13 पर काम करेगा।

फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक में 50MP प्राइमरी कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ एक AI लेंस दिया गया है। इसके साथ ही एक LED फ्लैश मॉड्यूल भी इसमें शामिल है। सेल्फी के लिए के लिए फ्रंट में एक 8MP कैमरा मिल रहा है।

इसे पावर देने के लिए इसमें 6,000mAh की बैटरी शामिल की गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ रही है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 5, GPS, ब्लूटूथ v5.0, एक USB-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स मिल रहे हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
infinix smart 8 plus with 90hz display 6,000mah battery launched in india check price offers
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X