Home
Mobile

Infinix Smart 8 स्‍मार्टफोन डुअल कैमरा के साथ 10 हजार से भी कम कीमत में लॉन्च, जानें प्राइस व फीचर्स

Infinix Smart 8: स्मार्टफोन ब्रांड इनफिनिक्स ने अपना नया हैंडसेट Infinix Smart 8 को नाइजीरिया में लॉन्च किया है। इसे Infinix Smart 7 के सक्सेजर वेरिएंट के तौर पर पेश किया गया है। जिसे कंपनी ने इसी साल फरवरी में Unisoc SC9863A1 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया था। आपको बता दे, लॉन्च से पहले Infinix Smart 8 कई सर्टिफ‍िकेशन साइट्स पर नजर आ चुका था, जिससे इसके खास स्‍पेसिफ‍िकेशंस का खुलासा हो चुका था। इसे कंपनी ने 10 हजार से भी कम कीमत के साथ लाया है। फिलहाल यह फोन नाइजीरियाई मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसकी एंट्री भारतीय बाजार में कब तक होगी इसे लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। तो चलिए आपको इस फोन की कीमत और खासियत के बारे में डिेटेल्स बताते हैं।

Infinix Smart 8 की कीमत

Infinix Smart 8 के 4GB + 128GB सिंगल वेरिएंट को नाइजीरिया में उपलब्ध कराया गया है। ऑनलाइन लिस्टिंग के अनुसार इस लेटेस्ट फोन की कीमत NGN 97,900 (करीब 10,100 रुपये) तय हुआ है। वहीं एक रिपोर्ट की मानें तो इसका खुदरा कीमत NGN 82,000 (करीब 8,500 रुपये) तय की गई है। इसे ग्राहक टिम्बर ब्लैक , शाइनी गोल्ड , क्रिस्टल ग्रीन और गैलेक्सी व्हाइट कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है।

Infinix Smart 8 स्‍मार्टफोन 10 हजार से भी कम कीमत में लॉन्च, जानें दाम

Infinix Smart 8 के फीचर्स

इनफिनिक्स स्मार्ट 8 में 6.6-इंच HD+ (1,612 x 720 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और पीक ब्राइटनेस 90Hz है। यह फोन एंड्रॉइड 13 पर XOS 13 पर काम करेगा । Infinix Smart 8 में आपको ऑक्टा-कोर Unisoc T606 SoC चिपसेट मिलेगा। जो 4GB रैम के साथ आ रहा है।

फोटोग्राफी के लिए Smart 8 के डुअल रियर कैमरा मिलेगा। जो f/1.8 के अपर्चर के साथ 13MP का प्राइमरी कैमरा के साथ आ रहा है। इसेक बैक के ऊपरी बाएं कोने में एक रिंग एलईडी लाइट यूनिट के साथ एक सेकेंडरी AI-असिस्टेड सेंसर भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।
अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 10W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी है। इनिफिनिक्स के इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए डुअल सिम 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी का सपोर्ट मिल रहा है। वहीं सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The only 4GB + 128GB variant of the Infinix Smart 8 is currently available for purchase in Nigeria. According to the online listing, the price of the phone is NGN 97900 (approximately Rs 10100). This smartphone has been introduced in Crystal Green Galaxy White Timber Black and Shiny Gold color options.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X