Infinix Smart 8 HD स्मार्टफोन Unisoc T606 SoC के साथ भारत में लॉन्च, दाम भी कम, जानिए यहां
Infinix Smart 8 HD Price: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इनफिनिक्स ने अपने भारतीय यूजर्स के लिए अपना नया हैंडसेट Smart 8 HD लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का नया बजट स्मार्टफोन है, जिसे देश में 6000 रुपये से भी कम कीमत में पेश किया गया है। Infinix के इस लेटेस्ट फोन में आपको 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 5000mAh की बैटीरी और 13 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा जैसे फीचर्स मिल रहे हैं। तो चलिए आपको आगे इनफिनिक्स स्मार्ट 8 एचडी की कीमत और खासियत के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Infinix Smart 8 HD कीमत
इनफिनिक्स के नए स्मार्टफोन के 3 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6299 रुपये है, जिसे कंपनी फिलहाल इंटरोडक्टरी कीमत 5699 रुपये में बेचेगी। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो इसे गैलेक्सी व्हाइट, टिंबर ब्लैक, शाइनी गोल्ड और क्रिस्टल ग्रीन चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है। बता दें, इस फोन की बिक्री 13 दिसंबर से शुरू की जा रही है।
Infinix Smart 8 HD पर बैंक ऑफर्स
अगर ग्राहक इस फोन को एक्सिस बैंक के क्रेडिट या फिर डेबिट कार्ड से खरीदता है तो उसे 10 प्रतिशत यानि कि, इस पर 630 रुपये तक की छूट दी जाएगी। इसके अलावा फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से इसकी खरीदारी पर 5 प्रतिशत कैशबैक ऑफर किया जाएगा।
Infinix Smart 8 HD फीचर्स
इनफिनिक्स स्मार्ट 8 एचडी स्मार्टफोन में आपको 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 6.6 इंच तक की स्क्रीन मिलेगी। इसमें कंपनी ने UniSOC T606 प्रोसेसर शामिल किया है। जो 3 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है। इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2 टीबी तक और रैम को 3 जीबी तक बढ़ाए जाने का ऑप्शन मिल रहा है। सिक्यॉरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कंपनी का यह फोन ऐंड्रॉयड 13 Go एडिशन बेस्ड Android 13 Go के साथ आएगा।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, जिसमें AI लेंस भी शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इनफिनिक्स ने अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी शामिल की है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको GPRS, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई , 4G, 3G, GPS, और यूसबी फीचर्स मिलेंगे है।


Click it and Unblock the Notifications








