Home
Mobile

Infinix Smart 9HD की रियल इमेज आई सामने, लॉन्च डेट से उठा पर्दा

infix ने दिसंबर 2024 में अफ्रीका में अपने एंट्री-लेवल 4G स्मार्टफोन Smart 9 HD का अनावरण किया था और अब ब्रांड भारत में इसे लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस महीने के आखिर में होने वाले लॉन्च से पहले , टिपस्टर सुधांशु अंभोरे के सहयोग से 91मोबाइल्स ने स्मार्ट 9 HD की लीक हुई फोटो जारी की है, जिससे फोन की डिजाइन और फीचर्स के बारे में कुछ प्रमुख जानकारी सामने आई है।

Infinix Smart 9 HD के लीक हुए लाइव शॉट्स में इसे कोरल गोल्ड और मिंट ग्रीन कलर वेरिएंट्स में दिखाया गया है, जबकि नियो टाइटेनियम और मेटालिक ब्लैक शेड्स भी उपलब्ध हो सकते हैं। इस डिवाइस को मल्टी-लेयर ग्लास बैक और कलर-मैच्ड फ्रेम के साथ पेश किया जाएगा, जिससे यह अपने प्राइस सेगमेंट में सबसे टिकाऊ फोन होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Smart 9 HD डिजाइन और मजबूती के मामले में एक आकर्षक ऑप्शन साबित हो सकता है। infinix Smart 9 HD के स्पेसिफिकेशन अब किसी रहस्य से कम नहीं हैं, क्योंकि इसे अफ्रीका में लगभग $90 की कीमत पर आधिकारिक तौर पर पेश किया गया था।

हालांकि भारतीय बाजार में इसकी कीमत के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन स्मार्टफोन के 28 जनवरी को भारत में लॉन्च होने की उम्मीद जताई जा रही है। यह स्मार्टफोन बजट-फ्रेडली ऑप्शन के रुप में लॉन्च हो सकता है, जो यूजर्स को शानदार फीचर्स और बेहतरीन वैल्यू प्रदान करेगा।

Infinix Smart 9 HD स्पेसिफिकेशन

Infinix Smart 9 HD एक शानदार 6.7-इंच के IPS LCD डिस्प्ले के साथ आता है, जो 500 निट्स की पीक ब्राइनेट और 60/90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ एक बेहतरीन व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है। इसमें MediaTek Helio ऑक्टा-कोर प्रोसेसर द्वारा संचालित है और 3GB/4GB LPDDR4X रैम के साथ आता है, जिसे वर्चुअली मेमोरी के साथ 6GB/8GB तक बढ़ाया जा सकता है।

यह Android 14 (Go एडिशन) पर संचालित होगा। इसमें 64GB की इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 2GB तक बढ़ाया जा सकता है। 5000mAh की बैटरी और 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ यह Android 14 (Go Edition) पर चलता है, जो इसे एक बेहतरीन बजट स्मार्टफोन बनाता है।

इनफिनिक्स स्मार्ट 9 HD कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 13MP का रियर कैमरा f/1.85 अपर्चर और ऑटोफोकस के साथ आता है, जिससे बेहतरीन फोटोग्राफी की जा सकेगी। इसके साथ ही इसमें डुअल फ्लैश और 5M LED फ्लैश भी है, जो कम रोशनी में भी शानदार तस्वीरें लेने में मदद करते हैं, जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP फ्रंट कैमरा के साथ है, जो सेल्फी के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन प्रदान करता है।

इसे पावर देने के लिए स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। IP54 स्प्लैश रेजिस्टेंस, डुअल सिम सपोर्ट, DTS-पावर्ड डुअल स्पीकर, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, वाई-फाई, ब्लूटूथ, USB टाइप-C और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
infinix smart 9 HD india launch date announced live image leaked
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X