भारत में Infinix Smart 9 HD स्मार्टफोन MediaTek Helio G50 SoC के साथ लॉन्च, देखें कीमत, ऑफर और स्पेसिफिकेशन
Infinix Smart 9 HD Price: Infinix ने भारत में अपना नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Infinix Smart 9 HD लॉन्च किया है। इनफिनिक्स के इस किफायती स्मार्टफोन में आपको एक बड़ा HD+ डिस्प्ले, लंबी बैटरी लाइफ, मीडियाटेक चिपसेट और डुअल स्टीरियो स्पीकर जैसे फीचर्स मिलते हैं। तो आइए आपको आगे इसकी कीमत, उपलब्धता और सभी स्पेसिफिकेशंस बताते हैं।
Infinix Smart 9 HD स्पेसिफिकेशन
Infinix Smart 9 HD में 6.7-इंच की HD+ LCD स्क्रीन मिल रही है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Helio G50 SoC दिया गया है, जिसे 3GB रैम और 64GB स्टोरेज से जोड़ा गया है, इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

यह फोन फोन Android 14 Go पर आधारित XOS 14 चलाता है।कैमरा सेटअप की बात करें तो Infinix Smart 9 HD में f/1.8 अपर्चर वाला 13MP का मेन कैमरा है। यह इस सेगमेंट का पहला फोन है जिसमें 8MP का सेल्फी कैमरा शामिल किया गया है।
इसमें DTS साउंड के साथ स्टीरियो स्पीकर भी मिल रहा है। इसके साथ ही फोन में USB टाइप-C पोर्ट के जरिए चार्ज होने वाली 5,000 mAh की बड़ी बैटरी भी शामिल है। इसके डिस्प्ले में ऊपर की तरफ एक डायनामिक बार है, जो बैकग्राउंड कॉल, बैटरी अपडेट और अन्य जानकारी देता है। इस फोन को IP54 रेटिंग भी मिले है, जो इसे धूल और पानी के छींटों से बचाती है।
Infinix Smart 9 HD की भारत में कीमत व उपलब्धता
Infinix Smart 9 HD की कीमत भारत में 6,699 रुपये से शुरू होती है, जो इसके 3GB/64GB मॉडल के लिए है। यह स्मार्टफोन कोरल गोल्ड, मेटालिक ब्लैक, मिंट ग्रीन और नियो टाइटेनियम कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। Infinix Smart 9 HD की बिक्री 4 फरवरी से Flipkart और अन्य रिटेल चैनलों पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसके साथ ही ग्राहक बड़े बैंकों के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भुगतान करके 500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








