Infinix Zero 30 5G स्मार्टफोन 50MP सेल्फी कैमरा के साथ भारत में होगा लॉन्च, जानें कीमत
Infinix Zero 30 5G: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Infinix जल्द ही अपना नया हैंडसेट Zero 30 5G को भारत में लॉन्च करने वाला है। इस अपकमिंग फोन को MediaTek Helio G99 SoC प्रोसेसर के साथ लाया जा सकता है। साथ ही यूजर्स को इस फोन में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। तो चलिए आपको इस फोन की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले स्पेक्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
Infinix Zero 30 5G को लेकर GSMArena की रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है कि, इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल किया जाएगा। इस फोन का प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ दिया जा सकता है। इसके अलावा रिपोर्ट में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि, स्मार्टफोन 12 GB रैम और 9GB तक की वर्चुअल रैम सपोर्ट के पेश किया जाएगा।

अब तक इस फोन की लीक इमेज में यह गोल्ड कलर में दिखाई दे रहा है। वहीं कंपनी की तरफ से भी जारी टीजर में Infinix Zero 30 5G को गोल्ड और लैवेंडर कलर ऑप्शन के साथ ग्लास फिनिश में देखा गया है। आपको बता दें, इसके फ्रंट और रियर पैनल पर गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। इसके बैक पैनल के दायें कोने के ऊपर साइड एक रेक्टैंगुलर आइलैंड पर ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ एक LED फ्लैश दिखाई दे रहा है।
Infinix Note 30i के फीचर्स
कंपनी ने हाल ही में Infinix Note 30i को इंटरनेशनल तौर पर लॉन्च किया है। जिसे 6.66 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले और 60 Hz रिफ्रेश रेट के साथ लाया गया है। प्रोसेसर के तौर पर कंपनी ने इसमें MediaTek Helio G85 SoC को शामिल किया है। जिसमें 8GB तक LPDDR4x रैम और 256 GB तक इनबिल्ट स्टोरेज दिया गया है। यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट के साथ आ रहा है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। इनफिनिक्स ने इस फोन को Obsidian Black, Variable Gold और Impression Green तीन कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है।


Click it and Unblock the Notifications








