लॉन्च से ठीक पहले Infinix Zero 40 5G, 4G के स्पेसिफिकेशन से लेकर कीमत तक की डिटेल आई सामने
Infinix की आगामी Zero 40 सीरीज के आधिकारिक लॉन्च से ठीक पहले ही खास डिटेल्स लीक हो गई है। लीक में Zero 40 5G और Zero 40 4G दोनों ही स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और कीमत पर से पर्दा उठ चुका है। तो चलिए आपको बिना देर किए आगे इसमें क्या कुछ खास होने वाले है, और इसकी प्राइज कीतनी होगी डिटेल में बताते हैं।
Infinix Zero 40 5G स्पेसिफिकेशन - Infinix Zero 40 5G मॉडल में यूजर्स को 6.78 इंच का LTPS AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1500Hz तक का टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। इसके साथ ही इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 जो खरोंच और खरोंच से सुरक्षा की एक परत ऑफर करता है।

इसके अलाना फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 8200 अल्टीमेट चिपसेट है, जिसे 12GB LPDDR5X रैम के साथ जोड़ा गया है। स्टोरेज ऑप्शन की बात करें तो इसमें 256GB और 512GB शामिल हैं, दोनों ही तेज UFS 3.1 तकनीक का उपयोग करते हैं।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ऑप्टिकल (OIS) और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन सपोर्ट (EIS) दोनों के साथ 108MP ISOCELL HM6 मेन सेंसर है। इसके अलावा इसमें 50MP का अल्ट्रावाइड सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर, क्वाड-LED फ्लैश है।

वहीं सेल्फी के लिए फोन में डुअल फ्लैश और EIS के साथ 50MP का ISOCELL JN1 सेंसर होने की बात कही गई है। फ्रंट और रियर दोनों कैमरे 60 fps पर 4K वीडियो कैप्चर करने में सक्षम हैं।
इसे पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड और 20W वायरलेस और यहां तक कि 10W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सहित कई चार्जिंग ऑप्शन को सपोर्ट करती है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Zero 40 5G में Infinix के XOS 14.5 के साथ लेटेस्ट Android 14 दिया गया है। इसके साथ ही कंपनी कम से कम तीन साल के सिक्योरिटी पैच और आगे Android 16 में अपग्रेड करने का वादा करती है।
IP54 रेटिंग के साथ धूल और पानी से बचाव के साथ WiFi 6E, NFC, अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और JBL-ट्यून्ड डुअल स्पीकर के साथ आ रहा है।
Infinix Zero 40 4G स्पेसिफिकेशन - वहीं Zero 40 4G बजट यूजर्स के लिए एक अधिक किफायती ऑप्शन है। हालांकि इसमें भी 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले है, लेकिन इसमें थोड़ा कम 120Hz रिफ्रेश रेट है।
इस डिवाइस में कंपनी ने MediaTek Helio G100 चिपसेट दिया है, जिसे 8GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। खास बात यह है कि इस मॉडल में वायरलेस चार्जिंग नहीं है।
कीमत- Zero 40 4G को मिस्टी एक्वा, ब्लॉसम ग्लो और रॉक ब्लैक कलर ऑप्शन में लाया जाएगा। यह 279 अमेरिकी डॉलर की कीमत पर उपलब्ध होगा। जबकि, 5G वेरिएंट वायलेट गार्डन, मूविंग टाइटेनियम और रॉक ब्लैक कलर ऑप्शन में आएगा। जिसकी कीमत 399 अमेरिकी डॉलर होगी।


Click it and Unblock the Notifications








