Home
Mobile

50MP फ्रंट कैमरा के साथ Infinix ZERO 40 5G भारत में लॉन्च, इस दिन से शुरू होगी सेल, जानें कीमत

Infinix Zero 40 5G Price: आखिरकार Infinix ने अपने वादेनुसार आधिकारिक तौर पर आज भारत में Infinix Zero 40 5G लॉन्च कर दिया है। Zero 40 5G को 108MP प्राइमरी कैमरा, 50MP फ्रंट कैमरा और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ उपलब्ध कराया गया है।

इसमें GoPro कनेक्टिविटी है, जो उन यूजर के लिए काफी कामगार साबित होगा जो फोन से व्लॉगिंग करते हैं। तो चलिए आपको इसकी कीमत से लेकर उपलब्धता और फीचर्स तक के बारे में विस्तार से बताते है।

50MP फ्रंट कैमरा के साथ Infinix ZERO 40 5G  भारत में लॉन्च

कीमत और उपलब्धता- Infinix Zero 40 5G को कंपनी ने वायलेट गार्डन, मूविंग टाइटेनियम और रॉक ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया है। कीमत की बात करें तो इसके 12GB/256GB वेरिएंट का दाम 27,999 रुपये और 12GB/ 512GB वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये है।

इस स्मार्टफोन को Infinix की ऑफिशियली वेबसाइट, Flipkart और अन्य रिटेल स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। ऑफर्स की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत अनलिमिटेड कैशबैक दे रहा है। इसके साथ ही क्रेडिट और डेबिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर यूजर्स को 1500 रुपये तक की छूट भी मिलेगी।

Infinix Zero 40 5G स्पेक्स-

डिस्प्ले- इसमें 6.78-इंच (1080 x 2460 पिक्सल) FHD+ 10-बिट AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 360Hz टच सैंपलिंग रेट, 1500Hz इंस्टेंटेनियस टच सैंपलिंग रेट और 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसमें आपको कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन भी मिल रहा है।

चिपसेट- परफॉर्मेंस के लिए इसमें 3.1GHz तक ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 8200 अल्टीमेट 5G 4nm प्रोसेसर माली-G610 MC6 GPU के साथ है।

स्टोरेज- स्टोरेज की बात करें तो इस फोन में 12GB LPDDR4X RAM के साथ 256GB और 512GB UFS3.1 स्टोरेज ऑप्शन मिलता है। यह फोन XOS 14.5 के साथ Android 14 पर काम करेगा।

कैमरा- फोटोग्राफी के लिए 1/1.67' सैमसंग HM6 सेंसर के साथ 108MP रियर कैमरा, f/1.75 अपर्चर, OIS, 50MP 120° अल्ट्रा-वाइड कैमरा f/2.2 अपर्चर और 2MP डेप्थ सेंसर f/2.4 अपर्चर के साथ है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP फ्रंट कैमरा है। इसके रियर कैमरे से 4K 60 fps वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकेगी।

बैटरी- इसके आलावा इसें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh की बैटरी दी है, जो 45W वायर्ड चार्जिंग, 20W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग के साथ आता है।

अन्य फीचर्स- धूल और पानी की छीटों से सुरक्षा के लिए इसे IP54 रेटिंग मिले हैं। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5G, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 6E 802.11 ax, ब्लूटूथ 5.2, GPS/GLONASS, USB टाइप-C, NFC जैसे फीचर्स मिल रहे हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Infinix ZERO 40 5G with 50MP Front Camera Launched in India, Know Sale Date Price And Features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X