Home
Mobile

ऑफर: Infinix के लेटेस्ट फ्लिप फोन को बंपर डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका, जानें पूरी डील व कीमत

भारत में हाल ही में लॉन्च हुए, Infinix Zero Flip की पहली सेल आज यानी (24 अक्टूबर) से Flipkart पर शुरू होने जा रही है। कंपनी ने अपने इस लेटेस्ट फ्लिप फोन को MediaTek Dimensity 8020 SoC के साथ उपलब्ध कराया है।

इसमें 70W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,720 mAh की बैटरी भी शामिल है। इस फोन में दो साल तक Android OS अपडेट और तीन साल तक नियमित सुरक्षा पैच मिलने की पुष्टि की गई है। तो आइए आपको Infinix Zero Flip 5G की कीमत, इस पर मिलने वाले बैंक ऑफर्स और फीचर्स की डिटेल्स बताते हैं।

Infinix Zero Flip 5G की भारत में कीमत और ऑफर- इनफिनिक्स जेरो फ्लिप 5G को कंपनी ने सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध कराया है। इसके 8GB/512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 49,999 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे आप ब्लॉसम ग्लो और रॉक ब्लैक कलर में खरीद सकेंगे।

जैसा हमने आपको ऊपर बताया कि, Infinix Zero Flip 5G की बिक्री आज दोपहर 12 बजे IST से Flipkart पर शुरू की होगी। इस दौरान अगर ग्राहक इसकी खरीदारी SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड से करते हैं, तो उन्हें इस स्मार्टफोन पर 6,500 रुपये तक की तत्काल छूट मिलेगी, जिसके बाद इस फोन की प्रभावी कीमत 43,499 रुपये तक जाएगी।

Infinix Zero Flip 5G के स्पेसिफिकेशन- Infinix Zero Flip 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.9-इंच FHD+ LTPO OLED मेन डिस्प्ले है और इसकी पीक ब्राइटनेस 1,400 निट्स है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 3.64-इंच AMOLED कवर डिस्प्ले है, जो आपके कैमरे के लिए व्यूफाइंडर और YouTube, WhatsApp जैसे ऐप्स तक पहुंचने के लिए शॉर्टकट का काम कर सकता है।

चिपसेट की बात करें तो इस डिवाइस में MediaTek Dimensity 8020 SoC है, जिसे 8GB RAM और 512GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। Android 14-आधारित HiOS पर चलने वाले Zero Flip को दो साल तक Android OS अपडेट और तीन साल तक नियमित सुरक्षा पैच दिए जाने का दावा किया गया है।

ऑफर:  Infinix Zero Flip 5G को आज बंपर छूट के साथ लाएं घर

वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें OIS के साथ 50MP का मेन कैमरा और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा है। इसके अलावा इसके इनर डिस्प्ले में 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ 50MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।

इसे पावर देने के लिए इसमें 70W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,720 mAh की बैटरी दी गई है। अन्य खासियतों के तौर पर इसमें AI Vlog मोड, JBL द्वारा ट्यून किए गए स्टीरियो स्पीकर और हाई-रेज ऑडियो सपोर्ट शामिल हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Infinix Zero Flip 5G sale starts today at 12 noon on Flipkart, know discount and price
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X