Home
Mobile

Infinix Zero Flip : भारत में 49,999 रुपये में लॉन्च हुआ दो डिस्प्ले वाला शानदार फ्लिप फोन

Infinix कंपनी ने भारतीय यूजर्स को दिवाली का तोहफा देते हुए अपना पहला फोल्डेबल फोन लॉन्च कर दिया है। जी हां, कंपनी ने Infinix Zero Flip फोन को भारत में एंट्री दे दी है। इस दमदार फोन में 50MP के दो लेंस दिए गए हैं और यह AI फीचर्स से लैस है।

फास्ट परफॉर्मेंस के लिए इस फ्लिप फोन में वर्चुअल रैम और मीडियाटेक प्रोसेसर का सपोर्ट दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि यह फोल्डेबल फोन Motorola और Tecno को कड़ी टक्कर देने वाला है। चलिए जान लेते हैं कि कंपनी ने इस फोन को कितनी कीमत पर लॉन्च किया है और इसमें क्या खास फीचर्स जोड़े हैं।

Infinix लाया दो डिस्प्ले वाला धांसू फ्लिप फोन, कीमत 49,999 रुपये

Infinix zero flip की कीमत और उपलब्धता

Infinix zero flip फोन को कंपनी ने सिंगल वेरिएंट 8GB+512GB में पेश किया है, जिसके लिए 49,999 रुपये की कीमत रखी गई है। इस फोन पर 5,000 रुपये का डिस्काउंट भी मिल रहा है। इस फोन की पहली सेल 24 अक्टूबर 2024 से ई-कॉमर्स साइट Flipkart से पर लाइव होगी।

Infinix zero flip के स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: इस फ्लिप फोन में 3.64 इंच की एमोलेड कवर डिस्प्ले दी गई है। इस फोन की मेन एमोलेड स्क्रीन का साइज 6.9 इंच है। ये दोनों ही डिस्प्ले 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। प्रोटेक्शन के लिए इसकी कवर स्क्रीन पर गोरिल्ला विक्टस 2 लगाया गया है। वहीं, मेन डिस्प्ले को UTG का प्रोटेक्शन मिला है। यह फोल्डेबल फोन एंड्रॉयड 14 बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है।

प्रोसेसर: स्मूथ फंक्शनिंग के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8020 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही इसमें 8Gb रैम, 8GB वर्चुअल रैम और 512GB यूएफएस 3.1 स्टोरेज दिया गया है।

कैमरा: Infinix ने अपने पहले फ्लिप फोन में शानदार फोटो क्लिक करने के लिए OIS से लैस 50MP का प्राइमरी सेंसर और 50MP का अल्ट्रा वाइड लेंस दिया है। सेल्फी के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी: इसमें 4720mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 70 वॉट फास्ट चार्जिंग और 10 वॉट रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कनेक्टिविटी: इस फ्लिप फोन में सिम स्लॉट, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। Infinix zero flip फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फंक्शन मिलता है। इसका वजन 195 ग्राम है और इसमें JBL के स्पीकर भी लगे हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
The amazing phone Infinix Zero Flip has been launched in India. The company has introduced this flip phone in a single variant, which is priced at Rs 49,999.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X