जल्द मार्केट में उपलब्ध होगा Infinix Zero Flip स्मार्टफोन, FCC अथॉरिटी पर आया नजर
Infinix एक फ्लिप स्मार्टफोन Infinix Zero Flip पर काम कर रहा है। इस स्मार्टफोन से जुड़ी जानकारी हमें अप्रैल 2024 में मिली था, जो कि IMEI डेटाबेस में डिवाइस मॉडल नंबर X6962 के साथ नजर आया था। अब इस फोन के जल्दी लॉन्च होने की खबरें सामने आ रही है।
दरअसल, Infinix Zero Flip स्मार्टफोन FCC अथॉरिटी पर नजर आया है, जिसकी वजह से इस डिवाइस के बहुत ही जल्द मार्केट में आने की उम्मीद नजर आ रही है। इस सर्टिफिकेशन से डिवाइस के स्पेसिफिकेशन और डिजाइन के बारे में जानकारी मिलती है।

Infinix Zero Flip स्पेसिफिकेशंस
FCC डेटाबेस पर नजर आई फोटो से इस स्मार्टफोन के लुक और डिजाइन का पता चलता है। फोन के डिजाइन से पता लगता है कि इसमें एक बड़ी स्क्वायर शेप कवर डिस्प्ले और वर्टिकली सेट किया हुआ ड्यूल कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें एक पिल शेप की LED फ्लैश होगी।
इस स्मार्टफोन का लुक Tecno के Phantom V2 Flip के जैसा नजर आता है। भले ही इन दोनों फोन का डिजाइन एक जैसा हो, लेकिन इससे यह बात क्लियर नहीं होती है कि Infinix Zero Flip में फीचर्स भी Phantom V2 Flip के जैसे होंगे।
Infinix Zero Flip स्टोरेज और बैटरी
एफसीसी सर्टिफिकेशन से यह भी पता चलता है कि इस स्मार्टफोन में 8 जीबी रैम और 512 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी जाएगी। हालांकि इसकी बैटरी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन 70 वॉट की फास्ट चार्जिंग कैपिसिटी को सपोर्ट करेगा।
कब लॉन्च होगा Infinix Zero Flip
एक फोटो में दिखाया गया है कि Infinix Zero Flip कई 4जी और 5जी बैंड का सपोर्ट करेगा। इससे यह भी पता चलता है कि यह स्मार्टफोन टाइटेनियम ब्लैक शेड में उपलब्ध होगा। FCC के अलावा इस स्मार्टफोन को यूरोप के EEC प्लेटफॉर्म पर भी मंजूरी मिल गई है।
कई सर्टिफिकेशन के साथ ऐसा लग रहा है कि Infinix Zero Flip इस महीने के एंड तक या जुलाई में लॉन्च हो सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से इस फोन की लॉन्चिंग को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इसके इसी महीने या अगले महीने आने की संभावना नजर आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications







