Home
Mobile

Infinix Zero Flip vs Moto Razr 50: कौन सा फोल्डेबल फोन है आपके लिए बेहतर?

पिछले हफ्ते लॉन्च हुए Infinix Zero Flip 5G स्मार्टफोन बिक्री के लिए उपलब्ध है। इनफिनिक्स ने अपने इस पहले फोल्डेबल फोन को आज कई ऑफर्स के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध कराया है।

यह फोन AI फीचर सहित कई अन्य तगड़े स्पेक्स के साथ आ रहा है। वहीं कुछ लोग इसे और पिछले महीने लॉन्च हुए, Moto Razr 50 को लेकर काफी कंफ्यूज है कि, दोनों फ्लिप में से किसे खरीदना ज्यादा बेहतर होगा। इसी को लेकर आज हम दोनों फोन्स की कीमत से लेकर फीचर्स तक की तुलना करने जा रहे हैं।

Infinix Zero Flip vs Moto Razr 50: कौन सा फोल्डेबल फोन है आपके बेस्ट

कीमत- infinix zero flip स्मार्टफोन की कीमत 49,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन को आप Rock Black और Violet Garden दो कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। Moto Razr 50 के 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 64,999 रुपये है।

डिस्प्ले- infinix zero flip में 6.9 इंच का मेन AMOLED डिस्प्ले है। वहीं 3.64 इंच का इसमें कवर डिस्प्ले मिलता है। इन दोनों ही डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। जबकि, Moto Razr 50 में 6.9 इंच फ्लेक्सव्यू फुल एचडी + पोलेड एलटीपीओ डिस्प्ले मिलता है। जबकि, 3.6-इंच का एक्सटर्नल pOLED डिस्प्ले है। दोनों में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन मिलता है।

चिपसेट- infinix zero flip स्मार्टफोन में Mediatek Dimensity 8020 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि, Moto Razr 50 फोन मीडियाटेक डाइमेंशन 7300x प्रोसेसर के साथ आता है।

स्टोरेज- infinix zero flip में 8GB RAM के साथ 512GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। इसमें 8GB वर्चुअल रैम का ऑप्शन भी दिया जाता है। जबकि, Moto Razr 50 फोन 8GB रैम और 256GB स्टोरेज सिंगल वेरिएंट में आता है।

ओएस- infinix zero flip फोन Android 14 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। जबकि, Moto Razr 50 फोन एंड्रॉइड 14 बेस्ड हैलो यूआई पर चलेगा। इसमें 3 साल ओएस अपडेट और 4 साल सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा।

बैटरी- infinix zero flip को पावर देने के लिए इसमें 4720mAh की बैटरी शामिल की गई है, जो 70W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम है। जबकि, Moto Razr 50 फोन में 4,200mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग से लैस है।

कैमरा- infinix zero flip स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। जो 50MP का मेन और 50MP सेकेंडरी कैमरा से लैस है। जबकि, Moto Razr 50 फोन में 50 OIS के साथ 50MP मेन कैमरा और 13MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस है।

सेल्फी कैमरा- infinix zero flip में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि, Moto Razr 50 फ्रंट में सेल्फी के लिए 32MP कैमरा कैमरा है।

कनेक्टिविटी- infinix zero flip में सिम स्लॉट, wi-fi 6, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट से लैस है। जबकि, Moto Razr 50 में 5G, FM रेडियो, A-GPS, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट,ब्लूटूथू 5.4, GPS और वाई-फाई 802.1 एएक्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
infinix zero flip vs moto razr 50 comparison, which is better in price features and specifications in hindi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X