Home
Mobile

Infinix zero flip vs Samsung Galaxy Z Flip 5: कौन सा फ्लिप फोन है आपके लिए सही?

Infinix zero flip vs Samsung Galaxy Z Flip 5: Infinix ने आज भारत में अपना पहला फ्लिप फोन Zero Filp लॉन्च कर दिया है। इसे कंपनी ने कम कीमत में पेश किया है और कई सारे शानदार फीचर्स के साथ कनेक्ट भी किया है। यहां हम आपके लिए Infinix zero flip और Samsung Galaxy Z Flip 5 के बीच तुलना लेकर आए हैं।

बता दें कि इनफिनिक्स फ्लिप फोन में कंपनी ने कम कीमत में अच्छी कैमरा क्वालिटी, बैटरी लाइफ का सपोर्ट दिया है। ऐसे में आपके लिए ये जानना बेहद ही आवश्यक है कि फीचर्स और परफॉर्मेंस में कौन सा फ्लिप फोन सबसे आगे है। हमारे इस आर्टिकल से आप इन दोनों फोन की सारी डिटेल्स जान सकते हैं और अपनी खरीद को आसान बना सकते हैं।

Infinix zero flip और Galaxy Z Flip 5 में कौन सा फ्लिप फोन खरीदें?

zero flip और Galaxy Z Flip 5 फोन की तुलना

डिस्प्ले: Zero Filp फोन में 3.64 इंच की एमोलेड कवर डिस्प्ले दी गई है। इस फोन की मेन एमोलेड स्क्रीन का साइज 6.9 इंच है। ये दोनों ही डिस्प्ले 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। प्रोटेक्शन के लिए इस फोन की कवर स्क्रीन पर गोरिल्ला विक्टस 2 लगाया दिया गया है और मेन डिस्प्ले को UTG का प्रोटेक्शन मिला है। यह फोल्डेबल फोन एंड्रॉयड 14 बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है।

बात करें Samsung Galaxy Z Flip 5 की तो इसमें 6.7 इंच की फुल-एचडी प्लस डायनामिक एमोलेड 2X इनफिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले दी है, जो कि 120 हर्टज रिफ्रेश रेट और 22:9 ऑस्पेक्ट रेशियो के साथ आती है। इसमें 3.4 इंच सुपर एमोलेड फोल्डर साइज का कवर डिस्प्ले भी मिलता है, जो कि 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

प्रोसेसर: Zero Filp में स्मूथ फंक्शनिंग के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8020 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8Gb रैम, 8GB वर्चुअल रैम और 512GB यूएफएस 3.1 स्टोरेज दिया गया है। Galaxy Z Flip 5 में नए फ्लैगशिप गैलेक्सी डिवाइस में कस्टम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 मोबाइल प्लेटफॉर्म है, जिसमें 8GB ऑनबोर्ड मेमोरी और 512GB तक इनबिल्ट स्टोरेज मिलता है।

कैमरा: कैमरा की तुलना करें तो Infinix ने अपने पहले फ्लिप फोन में शानदार फोटो क्लिक करने के लिए OIS से लैस 50MP का प्राइमरी सेंसर और 50MP का अल्ट्रा वाइड लेंस दिया है। सेल्फी एक्सपीरियंस के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। सैमसंग के फ्लिप फोन में डुअल कैमरा यूनिट है, जिसमें 12MP का अल्ट्रा वाइड प्राइमरी सेंसर और 12MP का वाइड कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए इसमे 10MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी: Zero Filp में 4720mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 70 वॉट फास्ट चार्जिंग और 10 वॉट रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सैमसंग के फ्लिप फोन में इनफिनिक्स के फ्लिप फोन की तुलना में बैटरी लाइफ कम है। दरअसल, इसमें 3,700mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 25 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसकी बैटरी को 30 मिनट में 0 से 50% तक चार्ज किया जा सकता है।

दोनों फ्लिप फोन की कीमत में है बड़ा अंतर

Infinix zero flip फोन को कंपनी ने सिंगल वेरिएंट 8GB+512GB में पेश किया है, जिसके लिए 49,999 रुपये की कीमत रखी गई है। वहीं, सैमसंग के फ्लिप फोन के 8GB+256GB वेरिएंट को आप 99,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। दोनों फोन की कीमत में भी बड़ा अंतर नजर आता है। अब यहां आपको तय करना है कि आपके लिए कौन सा फ्लिप फोन सही रहेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
In this article, we have brought you a comparison between Infinix zero flip and Samsung Galaxy Z Flip 5, so that you can find out which of these two phones is ahead in features and performance.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X