फीचर्स एक जैसे, कीमत में अंतर!, Infinix zero flip और Tecno Phantom V Flip 2 में से कौन है बेस्ट?
Infinix zero Flip vs Tecno Phantom V Flip 2 5G: इनफिनिक्स ने हाल ही में zero Flip 5G फोन लॉन्च किया है, जिसकी सीधा मुकाबला Tecno Phantom V Flip 2 5G से किया जा रहा है। इन दोनों ही फ्लिप फोन में फीचर्स लगभग समान है, लेकिन कीमत में अंतर हैं।
अब यह आपको तय करना है कि फीचर्स में समान होने के बाद भी आप किस फोन को चुनना पसंद करेंगे। यहां हम दोनों फोन की लगभग सारी डिटेल्स बताने जा रहे हैं, ताकि आपको बेस्ट का चुनाव करने में आसानी हो।

Infinix zero Flip vs Tecno Phantom V Flip 2 5G: स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले: zero flip फोन में 3.64 इंच की एमोलेड कवर डिस्प्ले दी गई है। इस फोन की मेन एमोलेड स्क्रीन का साइज 6.9 इंच है। ये दोनों ही डिस्प्ले 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। प्रोटेक्शन के लिए इसकी कवर स्क्रीन पर गोरिल्ला विक्टस 2 लगाया गया है। वहीं, मेन डिस्प्ले को UTG का प्रोटेक्शन मिला है।
जबकि Phantom V Flip 2 5G में भी 6.9 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई हैं, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। बाहर की तरफ इसमें 3.64 इंच एमोलेड डिस्प्ले दी गई है।
प्रोसेसर: स्मूथ फंक्शनिंग के लिए zero flip में MediaTek Dimensity 8020 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही इसमें 8Gb रैम, 8GB वर्चुअल रैम और 512GB यूएफएस 3.1 स्टोरेज दिया गया है। जबकि Phantom V Flip 2 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8020 चिप दी गई है और इसमें 8GB रैम दी गई है।
कैमरा: Infinix ने अपने पहले फ्लिप फोन में शानदार फोटो क्लिक करने के लिए OIS से लैस 50MP का प्राइमरी सेंसर और 50MP का अल्ट्रा वाइड लेंस दिया है। सेल्फी के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं, Phantom V Flip 2 5G में 50MP में भी प्राइमरी कैमरा और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए इस फ्लिप फोन में 32MP का कैमरा मिलता है। यानी सेल्फी कैमरा की तुलना में इनफिनिक्स फोन ज्यादा पावरफुल है।
बैटरी: zero flip में 4720mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 70 वॉट फास्ट चार्जिंग और 10 वॉट रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। जबकि Phantom V Flip 2 5G में 4720mAh की बैटरी दी गई हैं, जो कि 70 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बैटरी की तुलना में लगभग दोनों समान है।
अन्य खूबियां: कनेक्टिविटी: इस फ्लिप फोन में सिम स्लॉट, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। Infinix zero flip फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फंक्शन मिलता है। इसका वजन 195 ग्राम है और इसमें JBL के स्पीकर भी लगे हैं। वहीं, Phantom V Flip 2 5G का वजन 196 ग्राम है। यह मोबाइल खुला होने पर 170.74x73.4x7.64mm और मुड़ा होने पर 87.8x73.4x16.04mm का हो जाता है।
Infinix zero flip vs Tecno Phantom V Flip 2 5G: कीमत
Infinix zero flip फोन को कंपनी ने सिंगल वेरिएंट 8GB+512GB में पेश किया है, जिसके लिए 49,999 रुपये की कीमत रखी गई है। जबकि, Phantom V Flip 2 5G की कीमत भारतीय रुपये के अनुसार लगभग 58,600 रुपये है।


Click it and Unblock the Notifications








