Home
Mobile

Infinix Zero Flip की कैमरा डिटेल्स आई सामने, 50MP के तीन दमदार कैमरे के साथ लॉन्च होगा फोन

Infinix भारत में अपना पहला फोल्डेबल फोन Infinix Zero Flip लॉन्च करने के लिए पूरी तैयार से है। कंपनी ने इस फोल्डेबल फोन की लॉन्चिंग डेट का भी खुलासा कर दिया है। बता दें कि यह एक फ्लिप-स्टाइल फोल्डेबल फोन है, जो कि भारत में दस्तक देने जा रहा है।

Zero Flip फोल्डेबल फोन की माइक्रोसाइट कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव है और कंपनी इस फोन को 17 अक्टूबर को भारत में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी पहले ही इस फोल्डेबल फोन के कई फीचर्स को टीज कर चुकी है। अब कंपनी ने इस फोन के कैमरा फीचर्स का भी खुलासा कर दिया है। चलिए जानते हैं कि इस फोल्डेबल फोन का कैमरा कैसा होने वाला है।

Infinix Zero Flip फोन में मिलेंगे 50MP के तीन दमदार कैमरा

Infinix Zero Flip की कैमरा डिटेल्स लीक

Infinix Zero Flip फोन को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह सेगमेंट का पहला फोन है, जिसमें 50MP के तीन कैमरे हैं। माइक्रोसाइट के मुताबिक, इस फ्लिप फोन में ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा।

फोन के रियर में दो कैमरा है, जिसमें आपको OIS और 4K 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट वाला 50MP अल्ट्रा-क्लियर प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। जानकारी के मुताबिक, टफ कंडीशन में ये फोल्डेबल फोन स्मूद और स्टेबल रिकॉर्डिंग के लिए मेन कैमरा अल्ट्रा स्टेडी मोड को सपोर्ट करेगा।

डिटेल्स ग्रुप शॉट्स कैप्चर करने के लिए फोन के रियर में LED फ्लैश का सपोर्ट मिलेगा। इसके फ्रंट में 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करने वाला 50MP सैमसंग कैमरा होगा, जो कि आपको बेहतर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग एक्सपीरियंस देगा। इसके अलावा, फोल्डेबल फोन में डुअल व्यू, DV मोड और ग्रोपो मोड जैसे कैमरा मोड भी देखने को मिलेंगे।

फ्रंट और रियर दोनों कैमरा के साथ एक रिकॉर्डिंग करने के लिए फोन में डुअल व्यू कैमरा मोड का सपोर्ट मिलेगा। कुल मिलाकर ये फोल्डेबल फोन दमदार कैमरा क्वालिटी के साथ आने वाला है, जो कि फोटोग्राफी लवर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन बन सकता है।

Infinix Zero Flip के अन्य फीचर्स

माइक्रोसाइट के अनुसार, इसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 3.64-इंच की एमोलेड कवर डिस्प्ले मिल सकती है, जो कि गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 से प्रोटेक्टेड है। इसमें 1100 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिल सकती है। कंपनी का कहना है कि इस फोन को खोले बिना कवर स्क्रीन से ही 100 से ज्यादा ऐप्स चलाए जा सकते हैं।

फोन में 6.9 इंच का एमोलेड एलटीपीओ डिस्प्ले भी मिलेगा, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 1400 निट्स पीक ब्राइटनेस और UTG प्रोटेक्शन के साथ आएगा। फोन में इनफिनिक्स AI का सपोर्ट मिलेगा। इसकी मजूबती को लेकर कंपनी का दावा है कि इस फोल्डेबल फोन को 4 लाख बार फोल्ड के लिए टेस्ट किया गया है। इसका मतलब यह हुआ है कि 5 साल तक दिन में 200 से ज्यादा बार फोन को फोल्ड-अनफोल्ड किया जा सकता है।

कैमरा फीचर के बाद हो सकता है कि कंपनी 17 अक्टूबर से पहले इस फोन के अन्य फीचर्स के बारे में भी खुलासा करें, जिससे इस फोन को खरीदना आसान हो जाए। वहीं, अब यह देखना है कि कंपनी अपने इस फोन में और क्या सुविधाएं लेकर आने वाली है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
The camera details of the Infinix Zero Flip foldable phone have been revealed. According to the microsite, this flip phone will have a triple 50MP camera setup.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X