दीवाली से पहले Infinix का भारतीय यूजर्स को तोहफा, इस दिन लॉन्च होगा Zero Flip फोन
Infinix कंपनी दीवाली से पहले भारतीय यूजर्स को तोहफा देने जा रही है। कंपनी भारत में अपना पहला फोल्डेबल फोन लॉन्च करने वाली है, जिसकी लॉन्चिंग डेट भी सामने आ चुकी है। भारतीय यूजर्स Infinix Zero Flip से जल्द ही मिलने वाले हैं।
इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में यह कंपनी का महत्वपूर्ण कदम होगा। वहीं, ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले इस फोल्डेबल फोन का मुकाबला Samsung और Motorola जैसे ब्रांड्स से होने वाला है। चलिए फिर जान लेते हैं कि Infinix Zero Flip फोल्डेबल फोन कब दस्तक दे रहा है।

Infinix Zero Flip फोन की लॉन्च डेट
बता दें कि Infinix Zero Flip फोल्ड फोन को कंपनी 17 अक्टूबर 2024 को भारतीय बाजार में उतारने जा रही है। Infinix India की वेबसाइट पर Infinix Zero Flip के लिए एक खास वेबपेज पहले ही बनाया जा चुका है, जिसमें इसके डिजाइन से लेकर संभावित फीचर्स के बारे में कुछ जानकारी सामने आई है।
Infinix Zero Flip के संभावित स्पेसिफिकेशंस
बता दें कि ये फोल्डेबल फोन दुनिया भर में पहले ही लॉन्च हो चुका है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि कंपनी यही फीचर्स के साथ इस फोन को भारत में लॉन्च कर सकती है। हालांकि, कंपनी की तरफ से इंडियन मॉडल के फीचर्स की स्पष्ट जानकारी साझा नहीं की गई है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि फोन 6.9 इंच के प्राइमरी डिस्प्ले के साथ आ सकता है, जिसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट मिल सकती है।
इस फ्लिप फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8020 चिपसेट का सपोर्ट मिलने की संभावना है। फोन में 50MP का मेन कैमरा और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिल सकता है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा जोड़ा जा सकता है। Infinix Zero Flip फोन में 4,720mAh की बैटरी 70 वॉट फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ मिल सकती है। वहीं इस फोन के दो कलर ऑप्शन ब्लॉसम ग्लो और रॉक ब्लैक में आने की संभावना है।
Infinix Zero Flip की संभावित कीमत
Zero Flip के ग्लोबल वेरिएंट की कीमत 600 डॉलर यानी भारतीय रुपये के मुताबिक 50,418 रुपये है। उम्मीद है कि कंपनी इसी कीमत में इस फोन को मार्केट में पेश कर सकती है।
फिलहाल, कंपनी की तरफ से इस फोन की कीमत की घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में 17 अक्टूबर के बाद ही पता चलेगा कि कंपनी इस फोन को कितनी कीमत पर पेश करती है और इसमें क्या नए फीचर्स लेकर आती है।


Click it and Unblock the Notifications








