5 अगस्त को लॉन्च होने जा रहा है Infinix का नया स्मार्टफोन, कीमत के साथ जाने बाकी डिटेल्स
Infinix की ओर से अब एक और सस्ता 5G फोन मार्केट में पेश किया जाने वाला है। इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट भी सामने आ चुकी है। बता दें कि अब कंपनी Infinix Note 40X फोन को पेश करने के लिए तैयार है।
यह स्मार्टफोन एक मिड रेंज स्मार्टफोन होगा और इस फोन में बाकी स्मार्टफोन्स की तरह 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी। इसी के साथ ही यह फोन 12GB RAM को सपोर्ट करेगा। चलिए इस फोन के स्पेसिफिकेशंस, कीमत और लॉन्च डेट के बारे में जान लेते हैं।

कब लॉन्च होगा Infinix Note 40X
यह फोन 5 अगस्त 2024 को भारतीय मार्केट में प्रवेश करेगा। वैसे तो कंपनी इस फोन को कई सारी खूबियों के साथ पेश करने वाली है। लेकिन सामने आई रिपोर्ट से इस बात का खुलासा हुआ है कि यह फोन 108MP के मेन कैमरा सेंसर के साथ लॉन्च होगा। इतना ही नहीं इस फोन में पावरफुल चिपसेट और 5,000mAh की बड़ी बैटरी भी मिलेगी।
Infinix Note 40X की कितनी होगी कीमत
Infinix Note 40X की फिलहाल कीमत के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन ऐसी उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस फोन को 15,000 रुपये की कीमत पर पेश कर सकती है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 12GB RAM + 256GB स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है।
फोटोग्राफी के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए Infinix Note 40X में दमदार कैमरा सपोर्ट देखने को मिलेगा। इसमें 108MP कैमरा सेंसर का सपोर्ट दिया जाएगा। वहीं इसमें ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 6300 के साथ स्मूथ कनेक्टिविटी मिलने का भी दावा किया जा रहा है। अब देखना यह होगा कि कंपनी अपने इस फोन में और क्या नया लेकर आती है।


Click it and Unblock the Notifications








