Home
Mobile

लॉन्च होने से पहले ही सामने आई Xiaomi 15 Pro की जानकारी, ये होंगी विशेषताएं

टेक कंपनी Xiaomi इन दिनों Xiaomi 15 Pro सीरीज पर काम कर रही है। इस स्मार्टफोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 चिपसेट के साथ पेश करने की योजना बना रही है। वहीं इस सीरीज के साथ Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Pro मॉडल दोनों शामिल हो सकते हैं।

इस स्मार्टफोन के लॉन्च होने से पहले इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से जुड़ी जानकारी सामने आ चुकी है। चलिए इस फोन में आने वाली खासियत के बारे में जान लेते हैं।

लॉन्च होने से पहले ही सामने आई Xiaomi 15 Pro की जानकारी

सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, Xiaomi 15 Pro में 2K माइक्रो कर्व्ड स्क्रीन देखने को मिलेगी। ऐसा बताया जा रहा है कि इस फोन की डिस्प्ले Xiaomi 14 की तुलना में काफी बेहतर होगी।

Xiaomi 15 Pro कैमरा: इस स्मार्टफोन की कैमरा क्वालिटी की बात की जाए तो इसमें बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा यूनिट मिलेगी, जो कि 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा मैक्रो कैपिसिटी से लैस होगा। मिली रिपोर्ट के अनुसार, इस स्मार्टफोन का कैमरा Xiaomi 14 के अपर्चर से बेहतर है।

बता दें कि Xiaomi 15 सीरीज दुनिया की पहली ऐसी सीरीज होगी, जिसमें स्नैपड्रेगन 8 जेन 4 SOC का यूज परफॉर्मेंस के लिए किया जाएगा। वहीं इस स्मार्टफोन की चिपसेट 3nm टेक्निक पर काम करेगी।

कब तक लॉन्च हो सकती है सीरीज

ऐसी उम्मीद है कि इस सीरीज को अक्टूबर 2024 के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन सबसे पहले इसे चाइना में पेश किया जाएगा। इसके बाद इसे ग्लोबली पेश किया जाएगा। कंपनी के द्वारा इस सीरीज को लेकर कुछ भी आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि लॉन्च होने से पहले ही इसके तमाम स्पेसिफिकेशंस की जानकारी सामने आना शुरू हो चुकी है। अब देखना यह होगा कि कंपनी इसमें क्या-क्या फीचर्स लेकर आती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Information about Xiaomi 15 Pro revealed even before its launch, these will be the features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X