Home
Mobile

इंटेक्‍स ने पेश किया ड्यूल सिम फोन हॉट-शॉट

By Super
इंटेक्‍स ने पेश किया ड्यूल सिम फोन हॉट-शॉट
भारतीय बाजार में जिस तेजी से तकनीकी का विकास हो रहा है उसे देखते हुए फोन से लेकर पीसी निर्माता कपंनिया हर रेंज के उत्‍पादों को लांच करने में लगी हुंई है क्‍योंकि यहां हर आय वर्ग का उपभोक्‍ता मौजूद है। इंटेक्‍स ने एक खास वर्ग को ध्‍यान में रखते हुए कम कीमत में अपने कई उत्‍पाद भारत में लांच किए हैं जिनमें ऑडियो उत्‍पादों के लेकर मोबाइल फोन भी शामिल हैं।

ड्यूल सिम फोन की मांग को देखते हुए इंटेक्‍स ने आईएन 001हॉट शॉट नाम से कम कीमत में नया ड्यूल सिम फोन लांच किया है। जिसमें कई यूजर फ्रेंडली फीचर दिए गए हैं। इंटेक्‍स आईएन 001 में 2.4 इंच की स्‍क्रीन के साथ 240*320 पिक्‍सल रेज्‍यूलूशन सपोर्ट दिया गया है। फोन का भार मात्र 105 ग्राम है जो कैरी करने में काफी हल्‍का है। कीमत के बावजूद आईएन 001 में 2.0 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया गया है, ज्‍यादा बेहतर फोटो कैपचरिंग के लिए कैमरे में लिड लाइट सपोर्ट भी मौजूद है।

आईएन 001 का मैमोरी स्‍पेस आपको हैरान कर देगा फोन में 8 जीबी की शानदार इंटरनल मैमोरी सर्पोट मौजूद है जो अभी तक केवल मंहगे फोन में ही दिया गया है, इंटेक्‍स का नया फोन म्‍यूजिक के शौकीनों को भी काफी पसंद आएगा क्‍योंकि इसमें वॉयरलैस एफएम रेडियो के साथ साउंड रिकार्डिंग और एमपी 3 प्‍लेयर मौजूद है। इतना ही नहीं अगर आप फोन के डेटा को दुसरी डिवाइस में भेजना चाहते है या‍ फिर सोशल नेटर्वकिंग साइट में शेयर करना चाहते है तो

इसके लिए आईएन 001 में जीपीआरएस, ब्‍लूटूथ और यूएसबी पोर्ट की सुविधा मौजूद है। फोन का बैटरी बैकप भी अच्‍छा है जो फल चार्ज होने पर 8 घंटे का टॉक टाइम और 450 घंटे का स्‍टैंडबॉय टाइम प्रोवाइड करती है। लम्‍बे बैटरी बैकप के लिए आईएन 007 में 1800 एमएएच की लीथियम ऑयन बैटरी इनबिल्‍ड है। अगर कम कीमत में आप ढेर सारे फीचरों वाला फोन खरीदना चाहत है तो इंटेक्‍स का आईएन 001 आपके लिए एक बेहतर विकल्‍प हो सकता है बाजार में इंटेक्‍स आईएन001 को मात्र 2,500 रूपए में लांच किया गया है।

इंटेक्‍स आईएन 001 के फीचरों पर एक नजर

  • 2.4 इंच की स्‍क्रीन
  • 240*320 स्‍क्रीन रेज्‍यूलूशन
  • ड्यूल सिम की सुविधा
  • 2.0 मेगापिक्‍सल कैमरा
  • लिड फ्लैश लाइट, डिजिटल जूम
  • 1600*1200 रेज्‍यूलूशन पिक्‍चर क्‍वालिटी
  • 105 ग्राम भार
  • 8 जीबी इंटरनल मैमोरी
  • एक्‍पेंडेबल मैमोरी कार्ड ऑपशन
  • वॉयरलैस एफएम रेडियो
  • जीपीआरएस, ब्‍लूटूथ
  • 1800 एमएएच लिथियम ऑयन बैटरी
  • 8 घंटे टॉक टाइम
  • 450 घंटे स्‍टैंड बॉय टाइम
  • कीमत- 2, 500 रूपए
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X