Home
Mobile

इंटेक्‍स ने लांच किया शानदार जीएसएम ड्यूल सिम फोन

By Super
इंटेक्‍स ने लांच किया शानदार जीएसएम ड्यूल सिम फोन


इंटेक्‍स ने बाजार को देखते हुए एक नया जीएसएम ड्यूल सिम फोन लांच किया है जिसका नाम इंटेक्‍सट 1010 निओ है। यह एक बेसिक बार फोन है पर इसमें वह सब फीचर हैं जो हर इंसान को होती है।

फोन की डिस्‍पले स्‍क्रीन का साइज 1.8 इंच है। इसके अलावा इसमें मनो‍रंजन के लिए रेडियो, ऑडियो-वीडियो प्‍लेयर आदि हैं। इसमें आप अपने मन पंसद गानों को एफएम के दा्रा रिकार्ड भी कर सकते हैं। इसका लाउड स्‍पीकर काफी धमाकेदार और तेज आवाज में बजता है।

यह एक कैमरा फोन है जिसमें 1.3 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया है जिससे आप बेहतरीन पिक्‍चर खीचं सकते हैं। रात में लाइट जाने पर इसमें टार्च भी दिया गया है। फोन में टाइम पास करने के लिए गेम्‍स भी हैं। इसकी एक्‍सपेडेबल मेमोरी 16 जीबी की है और इसमें वैप तथा जीपीआरएस भी है।

ऑटो कॉल रिकार्ड और मैसेजिंग के फीचर काफी जरुरत मंद हैं। इसके अलावा इसका स्‍लिम डिजाइन और लुक देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं। आपको इसको खरीदते वक्‍त ऐसा बिल्‍कुल भी नहीं लगेगा कि आप एक सस्‍ता फोन खरीद रहे हैं। फिलहाल इस फोन की कीमत अभी पता नहीं है पर आशा है की इसकी कीमत काफी सस्‍ती होगी।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X