कम कीमत का बजट फोन है इंटेक्स आईएन 4370

इंटेक्स के आईएन 4370 ड्यूल सिम फोन 900 / 1800 मेगाहर्ट की सर्पोटिंग फ्रेक्वेंसी दी गई है। फोन में 2.2 इंच के स्क्रीन साइज 262 कलर को सपोर्ट करती है जिससे स्क्रीन की पिक्चर क्वालिटी काफी अच्छी है। अच्छे बैटरी बैकप के लिए 1300 एमएएच की बैटरी से 4 घंटे का टॉक टाइम और 260 घंटे का स्टैंडबॉय टाइम मिलता है, आपको बात करते समय फोन की बैटरी डाउन होने की चिंता नहीं सताएगी।
कैमरे की बात करें तो इंटेक्स आईएन में 1.3 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो काफी कम है। मगर कैमरे की पिक्चर क्वालिटी काफी अच्छी है। फोन में दिया गया मिडिया प्लेयर एमपी 3, वेव, डब्लूएमए और 3 जीपी वीडियो फार्मेंट को सपोर्ट करता है जिससे यूजर ज्यादा फामेर्ट के वीडियो का इसमें देख सकता है। इसके अलावा एफएम रेडियों से आप गानों का मजा भी ले सकते हैं।
फोन में दिया गया साफ्टवेयर कुछ खास अच्छा नहीं है मगर आपकी साधारण जरूरतों को यह जरूर पूरा कर देगा। इंटेक्स के आईएन में ईमेल की सुविधा नहीं दी गई है मगर आप एसएमएस, एमएमएस से मैसेज भेज सकते हैं। डेटा ट्रांसफर के लिए ए2डीपी तकनीक दी गई है जो फास्ट डेटा ट्रांसफर स्पीड प्रोवाइड कराती है। इसके अलावा फोन में टार्च लाइट, एसएमएस ब्लॉक, माइक्रोएसडी मैमोरी कार्ड स्लॉट जैसे आकर्षक फीचर दिए गए हैं।
अगर आप कम कीमत में ब्लूटूथ और टार्च लाइट के साथ कई शानदार फीचर चाहते हैं तो इंटेक्स्ा आईएन 4370 आपके लिए एक बेहतर फोन है। बाजार में आईएन 2,700 रूपए में सभी बड़े स्टोर में उपलब्ध है।
इंटेक्स आईएन के फीचर एक नजर में:
- ड्यूल सिम सपोर्ट
- 1.3 मेगापिक्सल कैमरा
- टार्च लाइट
- 32 जीबी तक एक्पेंडेबल मैमारी
- 2.2 इंच स्क्रीन साइज
- ब्लूटूथ, एसएमएस ब्लॉक ऑप्शन


Click it and Unblock the Notifications