Home
Mobile

इंटेक्‍स लांच करेगा ड्यूल सिम फोन

By Super
इंटेक्‍स लांच करेगा ड्यूल सिम फोन
15 साल पुरानी दिल्‍ली की हार्डवेयर और कंप्‍यूटर के क्षेत्र की दिग्‍गज कंपनी इंटेक्‍स टेक्‍नालॉजी ने भारतीय बाजार में अपनी अच्‍छी पकड़ बना ली है। अच्‍छी क्‍वालिटी और कम दाम के चलते इंटेक्‍स के प्रोडेक्‍ट को काफी पसंद किया जा रहा है।

कंपनी जल्‍द बाजार में अपना नया फोन लांच करने वाली है। इंटेक्‍स के 4570 एक्‍सप्‍लोड में कई फीचर होगें, भारत में ड्यूल सिम फोन को काफी पसंद किया जाता है देशी कंपनियों के अलावा नोकिया, सैमसंग जैसी बड़ी कंपनियां भी अपने ड्यूल सिम फोन बाजार में लांच कर रही है। 4570 एक्‍सप्‍लोड में ड्यूल सिम की सुविधा के साथ 6.6 सेंमि का क्‍यूवीजीए डिस्‍पले दिया गया है।

1.3 मगापिक्‍सल के कैमरे से आप वीडियो और पिक्‍चर खींच सकते हैं। आज के जमाने में रेडियो का क्रेज सबसे ज्‍यादा है नए एक्‍पलोड में एफएम रेडियो के अलावा रेडियो के गानों को रिकार्ड भी कर स‍कते हैं और जब चाहे उन रिकार्ड गानों को सुन सकते हैं। नए इंटेक्‍स ब्‍लूटूथ और जीपीआरएस/वेप की मदद से आईएएन 4570 में इंटरनेट और डेटा ट्रांसफर कर सकते हैं।

अच्‍छे पावर बैकप के लिए एक्‍सप्‍लोड में लगी लियॉन बैटरी 5 घंटे का टॉक टाइम और 500 घंटे का स्‍टैंडबॉय टॉकटाइम देती है। कंपनी को उम्‍मीद है बाजार में आईएन एक्‍सप्‍लोड को पसंद किया जाएगा। कंपनी ने अपने नए फोन की कीमत अभी जारी नहीं की है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X