Intex Aqua Note 5.5 लॉन्च, कीमत 5,799 रु
घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इंटेक्स ने आज एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस नए स्मार्टफोन को इंटेक्स एक्वा नोट 5.5 नाम दिया है, इस फोन की कीमत 5,799 रुपए है। बता दें कि कंपनी ने कल ही एक नया स्मार्टफोन इंटेक्स एक्वा III 4जी स्मार्टफोन लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 4,299 रुपए रखी गई है।

एंट्री लेवल स्मार्टफोन होने के बाद भी Intex Aqua Note 5.5 एलिगेंट और स्लीक लुक के साथ आता है। इस फोन में 4G VoLTE सपोर्ट दिया गया है। फोन में बिग डिस्प्ले और शानदार बैटरी पॉवर है। इंटेक्स ने अपने इस स्मार्टफोन इंटेक्स एक्वा नोट 5.5 को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया है, साथ ही य्ह्फों अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए भी उपलब्ध है।
फोन के स्पेसिफिकेशन
इंटेक्स के लेटेस्ट स्मार्टफोन एक्वा नोट 5.5 में 5.5 इंच की एचडी 720पी आईपीएस डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में 1.25GHz क्वाड कोर मीडियाटेक MT6737 एसओसी दिया गया है। इसके प्रोसेसर के साथ फोन में माली टी720 GPU भी दिया है। फोन की रैम 2जीबी की और इसकी इंटरनल मैमोरी 16जीबी की है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा ऑप्टिक्स
फोन के कैमरे की बात करें तो उसमें 8 मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा दिया गया है, जिसके साथ LED फ़्लैश, HDR पैनोरमा, face डिटेक्शन जैसे फीचर्स हैं। फोन में फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। यह स्मार्टफोन एंड्रायड 7.0 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में 4G VoLTE, ब्लूटूथ, GPS, माइक्रो यूएसबी पोर्ट जैसे ऑप्शन भी हैं।
बैटरी पॉवर
Intex Aqua Note 5.5 स्मार्टफोन में 2800mAh की बैटरी है। कंपनी की मानें तो इस फोन की बैटरी 8घंटों का टॉक टाइम देती है और 250 घंटों का स्टैंडबाय टाइम दे सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








