Home
Mobile

इंटेक्‍स के दो मिडिल रेंज फोन

By Aditi Pathak
Intex ELYT e6 कीमत 6,999 रुपए

5000 रूपए तक के स्‍मार्टफोन, यूजर्स के लिए ज्‍यादा सही रहते हैं क्‍योंकि मिडिल क्‍लास यूजर या लोअर क्‍लास यूजर्स स्‍मार्टफोन तो चाहते हैं लेकिन उसमें बहुत ज्‍यादा निवेश नहीं करना चाहते हैं। इसी नब्‍ज़ को पकड़ते हुए, घरेलू टेक कम्‍पनी इंटेक्‍स ने दो नए अल्‍ट्रा-बजट स्‍मार्टफोन को लांच किया है। इंटेक्‍स एक्‍वा वर्चुर्बो और इंटेक्‍स एक्‍वा इको को क्रमश: 3,330 रूपए और 3,949 रूपए में लांच किया गया है।

इंटेक्‍स के दो मिडिल रेंज फोन


दोनों फोन के फीचर्स काफी मिलते-जुलते हें। इनमें 4 इंच का डिस्‍प्‍ले, 2 फिंगर टच और क्‍वाड-कोर चिपसेट है जिसमें 512 जीबी की रैम दी गई है। फोन की इंटरनल मेमोरी 4 जीबी है और माईक्रोएसडी कार्ड 32 जीबी तक का डाला जा सकता है। इसमें एक्‍वा फोन 4जी को सपोर्ट करता है।

इंटेक्‍स के दो मिडिल रेंज फोन


इंटेक्‍स एक्‍वा वर्चुर्बो: इस फोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज क्‍वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसका रियर कैमरा 5 मेगापिक्‍सल हे जिसमें f/2.8 का एपेचर और ड्यूल फ्लैश लाइट दी गई है। इसकी बैट्री 2000 एमएएच की है। इसमें दो सिम का इस्‍तेमाल किया जा सकता है।
इंटेक्‍स के दो मिडिल रेंज फोन


इंटेक्‍स एक्‍वा ईको 4जी:

यह फोन 4जी को सपोर्ट करता है। इसमें 1.5 गीगाहर्ट्ज क्‍वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 2 एमपी का रियर कैमरा है। 1400 एमएएच की बैट्री है। एंड्रायड 5.1 लॉलीपॉप इसमें दिया गया है।

इंटेक्‍स के दो मिडिल रेंज फोन


कम्‍पनी की साइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, एक्‍वा वर्चुबो, ग्रे, ब्‍लू और ब्‍लैक कलर में लांच किया गया है जबकि एक्‍वा ईको 4जी को ब्‍लैक और डार्क ब्‍लू कलर मॉडल में लांच किया गया है।

यह दोनों ही फोन, रिलायंस लाइफ फ्लेम 7 और विंड 7 स्‍मार्टफोन को टक्‍कर देंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Domestic tech company Intex took the lids off two new ultra-budget smartphones under its popular Aqua series. The Intex Aqua Virturbo and Intex Aqua Eco 4G smartphones are listed for Rs 3,330 and Rs 3,949 respectively on the company's website.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X