इंटेक्स ने लॉन्च किया एंड्रायड नॉगट और 3जीबी रैम वाला स्मार्टफोन
इंटेक्स ने नया स्मार्टफोन ELYT e7 लॉन्च किया है, फोन की यूएसपी है एंड्रायड नॉगट ओएस और 4020mAh बैटरी।
अपनी बजट रेंज का विस्तार करते हुए इंटेक्स ने नया Intex ELYE e7 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। Intex ELYE e7 की कीमत 7,999 रुपए रखी गई है। इंटेक्स का यह स्मार्टफोन खास अमेज़न पर उपलब्ध है।
स्मार्टफोन की खासियत है कि यह बजट रेंज में होने के बावजूद एंड्रायड 7.0 नॉगट के साथ आता है। स्मार्टफोन में 4020mAh बैटरी दी गई है। इसके अलावा यह स्मार्टफोन स्लीक मेटल बॉडी के साथ आता है।

Intex ELYE e7 स्मार्टफोन गोल्ड कलर वैरिएंट में आता है। फोन के बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
डिस्प्ले और प्रोसेसर
ELYE e7 स्मार्टफोन में 5.2 इंच की एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। फोन 1.2GHz क्वाड कोर मीडियाटेक एमटी6737वी एसओसी प्रोसेसर दिया गया है।
रैम और स्टोरेज
इंटेक्स के इस बजट रेंज स्मार्टफोन में 3जीबी की रैम दी गई है। फोन में 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज भी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।
कैमरा व सॉफ्टवेयर
कैमरे पर ध्यान दें तो इस फोन में 13एमपी रियर कैमरा है, यह एलईडी फ़्लैश के साथ आएगा। फोन का फ्रंट कैमरा 5एमपी का है।
जैसा कि हमने पहले भी बताया यह फोन एंड्रायड 7.0 नॉगट ओएस पर काम करता है।
4020mAh बैटरी
इंटेक्स का यह फोन 4020mAh बैटरी के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि यह 15 से 16 घंटे का टॉक टाइम देती है। वहीं स्टैंडबाय टाइम 15 दिनों का है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4जी VoLTE सपोर्ट दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications