इंटेक्स ने लांच 5,490 रुपए में पहला एंड्रॉएड एक्वा स्मार्टफोन

कंप्यूटर एसेसरीज बनाने वाली भारतीय कंपनी इंटेक्स ने नया ड्युल सिम स्मार्टफोन लांच किया है। इंटेक्स का एक्वा पहला ऐसा एंड्रॉएड स्मार्टफोन है जिसमें ड्युल सिम के साथ एंड्रॉएड प्लेटफार्म दिया गया है। 5,490 रुपए की अनुमानित कीमत के एक्वा 4.0 को कंप नी ने नया फोन खास तौर से स्टूडेंट को ध्यान में रखते हुए लांच किया है।
नए फोन को लांच करते हुए इंटेक्स टेक्नालॉजी के जीएम संजय कुमार ने कहा मोबाइल हम मोबाइन बिजनेस में पिछले 5 सालों से हैं साथ ही भारत में बढ़ते स्मार्टफोन के क्रेज और यूजर की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नए स्मार्टफोन लांच कर रहें हैं। इटेक्स आन वाले महिने में 5 नए स्मार्टफोन लांच करने पर विचार कर रहा है।
इटेक्स एक्वा 4.0 स्मार्टफोन में दिए गए फीचरों पर एक नजर
- 3.5 इंच की स्क्रीन
- एंड्रॉएड 2.3 प्लेटफार्म
- 480 x 320 पिक्सल रेज्यूलूशन सपोर्ट
- ड्युल सिम की सुविधा
- 32 जीबी एक्पेंडेबल मैमोरी
- 512 एमबी रैम, 131 एमबी इंटरनल मैमोरी
- 3 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
- 1400 एमएएच बैटरी
- 3.0 ब्लूटूथ, ए2डीपी, 7.2 एमबीपीएस, वाईफाई, 5.76 एचएसयूपीए
- एफएम रेडियो, प्री लोडेड एप्लीकेशन, ट्रैफिक मॉनीटर, वीडियो प्लेयर, मोबाइन ट्रैकर
- कीमत- 5,490 रुपए
Comments
Best Mobiles in India


Click it and Unblock the Notifications








