खास लोगों के लिए खास फोन इंटेक्स आईएन2020 विजन

"इंटेक्स विजन IN2020" खास लोगों के लिए खास मोबाइल, जी हां अगर इंटेक्स ने उन लोगों के एक खास मोबाइल पेश किया है जो देख नहीं सकते। फोन की अनोखी डिजाइन आपको देखने में जरूर अलग लगेगी मगर फोन में दृष्टीहीनों को ध्यान में रखते हुए सभी फीचर दिए गए हैं।
इंटेक्स का IN2020 फोन में इंटरटेंमेंट के सभी फीचरों के साथ ड्युल सिम की सुविधा मौजूद है। फोन में आम हैंडसेट के मुकाबले अलग डिजाइन का ब्रेल की बोर्ड दिया गया है जिसके द्वारा दृष्टीहीन व्यक्ति आसानी से फोन प्रयोग कर सकता है।
इंटेक्स विजन IN2020 के फीचरों पर एक नजर
- ड्यूल सिम
- ब्रेली की पैड
- एमपी 3, वॉयरलैस एफएम, स्पीकर, हेडसेट
- 800 एमएएच बैटरी
- 2 जीबी एक्पेंडेबल मैमोरी स्लॉट
- sos फीचर
- एसएमएस, इमरजेंसी एसएमएस, मोबाइल ट्रैकर
- 3.5 एमएम यूनीवर्सल जैक
फोन में सोस (SOS) को नया फीचर दिया गया है, कोई इमरजेंसी पड़ने पर सोस की बटन को क्लिक करने से फोन में ऐड दोस्तों और परिवार के सभी सदस्यों को एक साथ मैसेज और कॉल की जा सकती है। इंटेक्स ने फोन को ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है।
फोन की की स्क्रीन सबसे अलग है, बाजार में मौजूद अन्य फोन के मुकाबले इंटेक्स IN2020 की स्क्रीन का साइज काफी छोटा (1.6 inch) है, फोन में दी गई की काफी बड़ी होने के कारण दृष्टीहीन को फोन प्रयोग करने में काफी आसानी होगी। इसके अलावा फोन में टार्च, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और 800 एमएएच बैटरी दी गई है। कंपनी ने फोन को 2,600 रूपए की अनुमानित कीमत में लांच किया है।


Click it and Unblock the Notifications








