Home
Mobile

इंटेक्‍स ने लांच किया दो हजार 200 रुपए में ड्युल सिम फोन "कोला"

इंटेक्‍स ने लांच किया दो हजार 200 रुपए में ड्युल सिम फोन 'कोला'


इंटेक्‍स ने आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में नया जीएसएम ड्युल सिम फोन कोला लांच कर दिया है, कंपनी ने नया फोन यूवाओं को ध्‍यान में रख कर उतारा है। कोला बाजार में इस महिने के आखिरी तक उपलब्‍ध हो जाएगा।

युवाओं की जरूरतों को ध्‍यान में रखते हुए कोला में 2.4 इंच की रजिस्‍टिव स्‍क्रीन दी गई है साथ में 1.3 मेगापिक्‍सल का कैमरा और फ्लैश की सुविधा भी उपलब्‍ध है। फोन के कैमरें में सबसे खास बात है फोन को पीसी से कनेक्‍ट करने पर इसे वेब कैम की तरह भी प्रयोग कर सकते हैं। दूसरे मल्‍टीमीडिया फीचरों पर नजर डालें तो इंटेक्‍स के कोला में रिकार्डिंग की सुविधा के साथ एफएम रेडियो और 3.5 एमएम का ऑडियो जैक दिया गया है।

इसके साथ कोला में ऑडियो और वीडियो प्‍लेयर की का फीचर भी मौजूद है। कंपनी की साइट में फोन की इंटरनल मैमोरी के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है मगर फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड स्‍लॉट द्वारा 8 जीबी तक एक्‍पेंड किया जा सकता है। कोला का भार 89 ग्राम है जिसकी वजह से इसे कैरी करने में कोई पेरशानी नहीं होती।

इतना ही नहीं कोला में पहले से प्री लोडेड गेम और सोशल नेटवर्किंग साइट दी गई है जिन्‍हें जीपीआरएस की मदद से आप डाउनलोड और प्रयोग कर सकते हैं। डेटा सेंड करने के लिए ब्‍लूटूथ का फीचर भी दिया गया है। लो बजट के बावजूद फोन में मोबाइल ट्रैकर और टार्च लाइट की सुविधा मौजूद है जिससे आप अपने फोन के खो जाने पर उसे आसानी से खोज सकते हैं। इंटेक्‍स ने कोला को रेड और ब्‍लैक कलर ऑप्‍शन के साथ 2,200 रुपए में लांच किया है।

इंटेक्‍स कोला में दिए गए फीचरों पर एक नजर

  • टच स्‍क्रीन बार फोन

  • 96x54x14.3 एमएम आकार

  • 2.4 क्‍यूवीजीए स्‍क्रीन

  • 89 ग्राम भार

  • 3.5 घंटे का टॉक टाइम

  • 250 घंटे का स्‍टैंडबॉय टाइम

  • 1000 एमएएच बैटरी

  • वॉयरलेस एफएम रेडियो

  • एफएम रिकार्डिंग, साउंड रिकार्डर, वीडियो प्‍लेयर, वीडियो रिकार्डर

  • कैमरा, वेबकैम

  • जीपीआरएस, ब्‍लूटूथ

  • 8 जीबी एक्‍पेंडेबल मैमोरी

  • माइक्रोएसडी कार्ड स्‍लॉट

  • प्री लोडेड गेम, सोशल नेटवर्किंग साइट एक्‍सेस

  • हिन्‍दी और इंग्‍लिश लैग्‍वेज सपोर्ट

  • मोबाइल ट्रैकर, टार्च लाइट

  • कीमत- 2,200 रुपए
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X