ड्यूल सिम से लैस है इंटेक्स रॉयल फोन

आज कल ड्यूल सिम की श्रेणी में कई फोन लांच हो रहे हैं। इस श्रेणी में एक और नाम जुड गया है। जिसका नाम है इंटेक्स रॉयल, इसकी खूबसूरत डिजाइन, रंगो का मेल और लाजवाब फीचर इसको सच में एक रॉयल फोन बनाता है।
फोन के डिस्पले की बात करें तो इसकी 2.6 इंच की स्क्रीन में क्यूवीजीए टेक्नॉलिजी प्रोवाइड की गई है। इसका 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा वीडियो रिकार्डिंग करने के लिए भी प्रयोग किया जा सकता है। मेमोरी बैकअप के लिए इसमें आपको 32 जीबी की स्पेस मिलेगी जिसको आप अपनी जरुरत के हिसाब से बढा सकते हैं।
इसमें केवल डाटा स्टोरेज ही नहीं बल्कि डाटा मैनेजमेंट की भी अच्छी सुविधा है। यह फोन ब्लूटूथ और जीपीआरएस से लैस है। इसमें आपको 2200 एमएएच की बैट्री में 395 घंटो का स्टैंड बाइ टाइम मिलेगा। फोन का आकार 115 x 52 x 15.8 एमएम और भार 105 ग्राम मात्र है। इस रॉयल फोन में आप दो नेटवर्क को आराम से इस्तमाल कर सकते हैं ।
साथ ही इसमें ट्रेकर लगा हुआ है जिससे कभी आपका फोन किसी गलत हाथों में पड गया तो यह आपको दुबारा मिल जाएगा। इसमें एफएम रेडियो और मीडिया प्लेयर की भी सुविधा प्रदान की गई है। फिलहाल अभी इस फोन की सही जानकारी नहीं मिल पाई है। पर बताया जा रहा है कि इसकी कीमत 2,000 से लेकर 3,000 रु तक होगी।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications