Home
Mobile

Apple यूजर्स के लिए बुरी खबर! इन iPhone को नहीं मिलेगा iOS 19 अपडेट; देखें लिस्ट

iOS 19 Update in iPhone: हाल ही में Apple ने अपने डेवलपर्स इवेंट की तारीख की घोषणा कर दी है। कंपनी हर साल अपने सबसे बड़े डेवलपर इवेंट Worldwide Developers Conference (WWDC) में नए सॉफ्टवेयर अपडेट की घोषणा करती है। इस साल भी WWDC 2025 का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तारीख 9 जून से 13 जून तय की गई है।

जानकारी मिली है कि इस इवेंट में Apple अपने नए iOS 19 को पेश करने जा रहा है, जो iPhones के लिए नेक्स्ट जनरेशन मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम है। रिपोर्ट्स में पता चला है कि कुछ पुराने iPhone मॉडल्स को यह अपडेट नहीं मिलेगा। यहां हम आपको इन डिवाइस के बारे में बताएंगे।

इन iPhone को नहीं मिलेगा iOS 19

किन iPhones को नहीं मिलेगा iOS 19 अपडेट?

9to5Mac की लेटेस्ट रिपोर्ट में जानकारी मिली है कि Apple के तीन पुराने iPhone मॉडल्स के लिए iOS 19 का सपोर्ट खत्म हो जाएगा।

  • iPhone XR
  • iPhone XS
  • iPhone XS Max

अगर यह रिपोर्ट सही साबित होती है, तो Apple इन डिवाइस को करीब छह साल तक सपोर्ट देने के बाद अब नए अपडेट नहीं देगा। हालांकि, कंपनी इन फोन्स के लिए जरूरी सिक्योरिटी अपडेट्स जारी कर सकती है, जैसा कि उसने iPhone 8, iPhone 8 Plus और iPhone X के लिए किया था। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि 2019 में लॉन्च हुए iPad 7th Gen को भी iPadOS 19 का अपडेट नहीं मिलेगा।

किन डिवाइस को मिलेगा iOS 19 अपडेट

अब सवाल उठता है कि कौन से ऐसे डिवाइस होंगे, जिनको नया अपडेट मिलेगा? यहां हम आपके लिए एक लिस्ट लाए हैं, जिसमें उन डिवाइस को जोड़ा गया है, जो नए अपडेट को हासिल कर सकते हैं।

  • iPhone 11 सीरीज: iPhone 11, iPhone 11 Pro, iPhone 11 Pro Max
  • iPhone 12 सीरीज: iPhone 12 mini, iPhone 12, iPhone 12 Pro, iPhone 12 Pro Max
  • iPhone 13 सीरीज: iPhone 13 mini, iPhone 13, iPhone 13 Pro, iPhone 13 Pro Max
  • iPhone 14 सीरीज: iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro, iPhone 14 Pro Max
  • iPhone 15 सीरीज: iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max
  • iPhone 16 सीरीज: iPhone 16e, iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro, iPhone 16 Pro Max
  • iPhone SE (2nd और 3rd जनरेशन)

iOS 19 के फीचर्स

  • कंपनी ने अभी तक इस अपडेट के फीचर्स को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन ऑनलाइन iOS 19 को लेकर कई नए फीचर्स और डिजाइन अपग्रेड्स की जानकारी सामने आई है।
  • मीडिया रिपोर्ट में पता चला है कि Apple इस बार अपने मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम में सबसे बड़ा डिजाइन बदलाव करने जा रहा है।
  • इस बार iOS 19 का डिजाइन Apple Vision Pro के ऑपरेटिंग सिस्टम VisionOS से प्रेरित होगा।
  • इसके साथ ही नए अपडेट में ऐप्स, मेन्यू, आइकन्स और सिस्टम बटन का नया रूप मिल सकता है।
  • नए अपडेट में यूजर्स को अपने iPhone को कंट्रोल करने और उससे इंटरैक्ट करने के नए तरीके मिल सकते हैं।
 
Best Mobiles in India

English summary
iOS 19 update iPhone iPhone XR iPhone XS iPhone XS Max iPhone 16 wwdc 2025
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X