Home
Mobile

iOS 26.2 Beta 3 में क्या है नया? Apple ने दिए AirDrop, CarPlay और iPadOS में बड़े अपग्रेड

Apple ने iOS 26.2 डेवलपर बीटा 3 रोलआउट कर दिया है, जो कंपनी के दिसंबर में आने वाले पब्लिक रिलीज़ से पहले सॉफ्टवेयर को और निखारने की कोशिशों का हिस्सा है। नया बीटा भले ही पिछले अपडेट के कुछ ही दिनों बाद आया हो, लेकिन इसमें कई छोटे-छोटे बदलाव हैं जो iOS 26 के Liquid Glass इंटरफेस को और परिष्कृत करते हैं।

खास बात यह है कि MacRumors सहित बीटा टेस्टर्स ने कुछ अहम सुधारों को पहले ही स्पॉट कर लिया है। आइए जानते हैं इस अपडेट में क्या नया है।

Apple ने रोलआउट किया iOS 26.2 Beta 3

AirDrop अब और स्मार्ट

iOS 26.2 बीटा 3 में सबसे चर्चित बदलाव है AirDrop का Temporary Code सिस्टम। अब अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति को फाइल भेज रहे हैं जो आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में नहीं है, तो आपको AirDrop को "Everyone" मोड में बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इसके बजाय आपका iPhone एक वन-टाइम कोड जेनरेट करेगा। कोड वेरिफाई होने के बाद दोनों डिवाइस अगले 30 दिनों तक एक-दूसरे को AirDrop पर पहचान सकेंगे।

यूजर चाहे तो Settings > General > AirDrop > Manage Known AirDrop Contacts में जाकर इस एक्सेस को मैनेज या रद्द भी कर सकते हैं। यह बदलाव प्राइवेसी और यूज़ेबिलिटी के बीच संतुलन बनाता है और काफी सुरक्षित है।

Sleep Score हुआ ज्यादा रियलिस्टिक

Apple ने स्लीप ट्रैकिंग को भी मॉडर्नाइज किया है। अब "Excellent" को "Very High" लेबल से रिप्लेस किया गया है, जबकि अन्य स्कोर्स भी रियल-वर्ल्ड डेटा के आधार पर बदले गए हैं ताकि यूजर्स को अधिक सटीक नतीजे मिलें। Apple Podcasts में भी AI आधारित सुधार देखने को मिले हैं।

  • लंबे एपिसोड के लिए ऑटो-जनरेटेड चैप्टर्स
  • मेंशन हाइलाइट
  • बेहतर एपिसोड ऑर्गनाइजेशन

वहीं, Apple News में subtle UI रिफाइनमेंट किया गया है जिससे ट्रेंडिंग सेक्शंस तक पहुंच और आसान हो गई है।

मिलेगा बेहतर कंट्रोल

Liquid Glass डिजाइन को ध्यान में रखते हुए लॉक स्क्रीन में एक नया क्लॉक ओपेसिटी स्लाइडर दिया गया है, जिससे यूज़र अपनी पसंद के अनुसार घड़ी की transparency सेट कर सकें। Measure ऐप में भी वही लिक्विड ग्लास स्टाइल डिजिट्स देखने को मिलते हैं ताकि सिस्टम लुक यूनिफॉर्म रहे।

CarPlay में अब Messages के पिन किए गए चैट को छिपाने का विकल्प दिया गया है। वहीं Reminders ऐप को बड़ा अपग्रेड मिला है, अब जरुरी रिमाइंडर्स Focus Modes को बायपास कर सकते हैं और टाइमर या अलार्म की मदद से तुरंत नोटिफाई कर सकते हैं।

डेवलपर्स, गेमर्स और iPad यूजर्स के लिए भी तोहफा

Health ऐप डेवलपर्स अब Apple Watch से मिलने वाले Hypertension Notifications को थर्ड-पार्टी ऐप्स में इंटीग्रेट कर सकेंगे (बशर्ते यूज़र अनुमति दे)।

Games ऐप को भी अपडेट किया गया है, जिसमें नया वेलकम लेआउट, बेहतर कंट्रोलर नेविगेशन और रियल-टाइम स्कोरिंग हाइलाइट जैसी सुविधाओं के संकेत मिल रहे हैं।

iPadOS 26.2 बीटा 3 में वो पुराने मल्टीटास्किंग जेस्चर्स वापस आ गए हैं जिन्हें यूज़र्स मिस कर रहे थे। अब यूज़र दोबारा Dock, Spotlight या App Library से ऐप्स को सीधे Split View या Slide Over में ड्रैग कर सकते हैं।

कैसे डाउनलोड करें अपडेट?

  • अगर आप Apple Developer Program में रजिस्टर हैं, तो अपडेट इंस्टॉल करना आसान है।
  • बस developer.apple.com/account पर लॉग इन करें, जरूरी एग्रीमेंट्स स्वीकार करें,
  • फिर Settings > General > Software Update > Beta Updates और यहां से iOS 26 Developer Beta चुनें।
  • इसके बाद Software Update में जाकर "Update Now" पर टैप कर सकते हैं।
  • अगर बीटा अपडेट्स रोकना चाहते हैं, तो इसी मेन्यू से Beta Updates को 'Off' कर दें।
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X