iOS 26.2 : Lock Screen Liquid Glass से लेकर Offline Lyrics तक, iPhone यूजर्स को मिलेगा बड़ा अपग्रेड
Apple अपने iPhone यूज़र्स के लिए दिसंबर में एक और अहम सॉफ़्टवेयर अपडेट रोलआउट करने के लिए तैयार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, iOS 26.2 का स्टेबल वर्ज़न 14 दिसंबर के बाद सभी कम्पैटिबल iPhones के लिए जारी किया जाएगा।
यह अपडेट न सिर्फ कस्टमाइजेशन को और ज्यादा पर्सनल बनाता है, बल्कि कई ऐसे फीचर्स भी जोड़ता है जो रोजमर्रा के यूज के दौरान काफी मददगार साबित होंगे।

Lock Screen पर Liquid Glass Slider
iOS 26.2 की सबसे बड़ी हाईलाइट है Liquid Glass slider, जिसके ज़रिए यूज़र्स अपने Lock Screen क्लॉक के Liquid Glass इफेक्ट को मनचाही opacity पर सेट कर सकेंगे।
यानी अब यह पूरी तरह आपके कंट्रोल में होगा कि आपका क्लॉक कितना ग्लो करे या कितना subtle दिखे।
यह फीचर iOS 26.1 के कस्टमाइजेशन अपडेट का एक एडवांस्ड वर्जन है और उन यूज़र्स के लिए खास है जो अपने Lock Screen को यूनिक लुक देना पसंद करते हैं।
Apple Music में ऑफलाइन लिरिक्स
Apple Music में एक ऐसा फीचर आ रहा है जिसे लंबे समय से यूजर्स ऑफलाइन लिरिक्स डिमांड कर रहे थे।
अब प्लेन यात्रा हो, पहाड़ी रास्ता हो या कोई signal-dead ज़ोन, आप अपने पसंदीदा गानों के बोल बिना इंटरनेट भी देख सकेंगे। यह फीचर म्यूजिक लवर्स के लिए गेम-चेंजर साबित होगा।
Health ऐप में बदलेंगे Sleep Score के मापदंड
- iOS 26.2 और watchOS 26.2 में Sleep Score ranges को अपडेट किया गया है।
- नई thresholds की मदद से आपकी नींद की क्वालिटी पहले से ज्यादा सटीक तरीके से मापी जाएगी।
- यूज़र्स सीधे Health ऐप में ये सुधरे हुए स्कोर देख सकेंगे।
Reminders में Alarm Support
Reminders ऐप में अब अलार्म सेट करने का विकल्प मिलेगा, जो urgent या time-sensitive टास्क्स को मैनेज करना और आसान बना देगा।
यह छोटा सा बदलाव उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी होगा जो दिनभर की टूडू लिस्ट पर निर्भर रहते हैं।
Podcasts ऐप में कई नए अपग्रेड
Podcasts ऐप को भी iOS 26.2 में बड़ा रिफ्रेश मिल रहा है। नई सुविधाओं Automatic chapters, Timed links और एपिसोड में mention हुए कंटेंट तक क्विक एक्सेस में शामिल हैं। यह पॉडकास्ट अनुभव को और ज्यादा इंटरैक्टिव और सुविधाजनक बनाएगा।
Apple News में नया Following Tab
जो यूज़र्स टेक, स्पोर्ट्स या पॉलिटिक्स जैसे टॉपिक्स को रेगुलर फॉलो करते हैं, उनके लिए Apple News ऐप में नया Following tab जोड़ा गया है। अब पसंदीदा विषयों तक पहुंचना काफी आसान होगा।
इसके साथ ही एक नया visual alert फीचर भी आ रहा है जिसमें नोटिफिकेशन आने पर iPhone स्क्रीन फ्लैश करेगी, खासतौर पर उन लोगों के लिए बेहतर जिनको ऑडियो अलर्ट्स पसंद नहीं हैं।
EU में AirPods के लिए Live Translation
iOS 26.2 का एक एक्सक्लूसिव फीचर यूरोपियन यूनियन के यूज़र्स के लिए है-AirPods Live Translation।
iPhone 15 Pro या उससे नए मॉडल और कम्पैटिबल AirPods के साथ यूज़र्स को रियल-टाइम लैंग्वेज ट्रांसलेशन मिल सकेगा।
कौन-कौन से iPhones को मिलेगा iOS 26.2?
जो भी iPhone iOS 26 को सपोर्ट करता है, उसे यह अपडेट मिलेगा।
- iPhone 17 series
- iPhone Air
- iPhone 16 lineup
- iPhone 15 series
- iPhone 14, 13, 12, 11 series
- iPhone SE (2nd gen और नए)


Click it and Unblock the Notifications