Home
Mobile

iOS 26 Beta 3 अपडेट हुआ जारी; iPhone यूजर्स के लिए अब मिलेगा और बेहतर एक्सपीरियंस

Apple ने अपनी फेमस iOS 26 ऑपरेटिंग सिस्टम की अनाउंसमेंट जून 2025 में हुए WWDC 2025 (Worldwide Developers Conference) में की थी। हालांकि, शुरुआत में इसके पहले बीटा वर्जन को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। iOS 26 Beta 1 में कई बग्स और परफॉर्मेंस संबंधी परेशानियां देखने को मिली थीं।

अब Apple ने iOS 26 Beta 3 को रिलीज़ कर दिया है, जो कि यूजर्स के लिए एक ज्यादा स्थिर और बेहतर अनुभव लेकर आया है। आइए इस अपडेट से जुड़ी अहम बातें, फीचर्स और डाउनलोड प्रक्रिया के बारे में जानते हैं।

iOS 26 Beta 3 के साथ iPhone यूजर्स के लिए मिलेगा और बेहतर एक्सपीरियंस

iOS 26 Beta 3 अपडेट

Apple ने यह नया बीटा वर्जन फिलहाल रजिस्टर्ड डेवलपर्स और बीटा टेस्टर्स के लिए ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट के रूप में उपलब्ध कराया है। इस अपडेट को इस्तेमाल करने के लिए आपके पास कम से कम iPhone 11 या उससे ऊपर का मॉडल होना जरूरी है।

हालांकि, जो Apple Intelligence फीचर्स हैं (जैसे जनरेटिव AI, स्मार्ट रिप्लाई, लाइव ट्रांसलेशन आदि), वे केवल iPhone 15 Pro और उससे ऊपर के मॉडल्स पर ही काम करेंगे। यानी बेसिक मॉडल्स को अभी इन खास सुविधाओं से वंचित रखा गया है।

कैसे डाउनलोड करें iOS 26 Beta 3?

अगर आप पहले से ही Apple Developer Program या बीटा टेस्टर प्रोग्राम में रजिस्टर्ड हैं, तो iOS 26 Beta 3 को डाउनलोड करना काफी आसान है। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले अपने iPhone पर जाएं।
  • अब Settings ऑप्शन में जाएं।
  • इसके बाद General में जाएं।
  • अब Software Update पर टैप करें।
  • यहां आपको iOS 26 Beta 3 अपडेट दिखाई देगा।
  • इसे आप डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं।

अगर आपने अभी तक बीटा प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो आपको Apple की वेबसाइट से रजिस्ट्रेशन करना होगा।

iOS 26 Beta 3 में क्या कुछ है नया?

Apple ने इस अपडेट में कई विज़ुअल और परफॉर्मेंस से जुड़े सुधार किए हैं, जिससे यूजर्स को पहले से ज्यादा स्मूथ और आकर्षक इंटरफेस मिलता है।

UI में बदलाव

App Store, Podcasts और Apple Music जैसे ऐप्स में अब नेविगेशन बार्स पहले से कम ट्रांसपेरेंट हो गए हैं, जिससे विज़ुअल एस्थेटिक्स और रीडेबिलिटी बेहतर हो गई है। Safari ब्राउजर में बैकग्राउंड के अनुसार ट्रांसपेरेंसी लेवल में बदलाव किया गया है, जो देखने में ज्यादा सहज और सुंदर लगता है।

नोटिफिकेशन में सुधार

अब नोटिफिकेशन डार्क शेड में आते हैं, जिससे उनकी रीडेबिलिटी और भी बेहतर हो गई है, खासतौर पर डार्क मोड यूज़र्स के लिए यह एक उपयोगी बदलाव है।

नई वॉलपेपर थीम

iOS 26 Beta 3 में चार नई वॉलपेपर थीम्स जोड़ी गई हैं- Dusk, Sky, Shadow और Halo। ये वॉलपेपर अलग-अलग ब्लू शेड्स में आते हैं, जिनमें से एक में हल्का पर्पल टोन भी शामिल है।

कंट्रोल सेंटर में बदलाव

WiFi, Bluetooth, AirDrop और Cellular आइकन अब ज्यादा ब्राइट और विजिबल हैं। Apple ने कंट्रोल सेंटर में कलर ब्राइटनेस को बढ़ाया है जिससे यूजर इंटरफेस ज्यादा रिफाइंड लगता है।

iOS 26 Beta 3 अपडेट Apple की ओर से एक सकारात्मक कदम है जो iOS 26 Beta 1 में सामने आई समस्याओं को दूर करता है। इंटरफेस ज्यादा आकर्षक, फीचर्स ज्यादा सहज और उपयोगकर्ता अनुभव पहले से कहीं बेहतर हो गया है। हालांकि अभी यह अपडेट केवल डेवलपर्स और बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है, लेकिन आने वाले हफ्तों में इसके पब्लिक वर्जन की उम्मीद की जा रही है।

अगर आप iPhone 11 या इससे नया iPhone इस्तेमाल कर रहे हैं, तो iOS 26 Beta 3 जरूर ट्राय करें और Apple के नए विजन का अनुभव लें।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
iOS 26 Beta 3 update released; iPhone users will now get a better experience
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X