Home
Mobile

Apple ने iPad (2022) की कीमत घटाई, अब इतने कम दाम में खरीदें

Apple ने हाल ही iPad Air (2024) और iPad Pro (2024) मॉडल को लॉन्च किया है। इसके तुरंत बाद ही कंपनी ने iPad (2022) की कीटतों में कटौती कर दी है।

आईपैड (10th generation) को कंपनी ने A14 Bionic प्रोसेसर के साथ उपलब्ध कराया है। तो आइए आपको इस आर्टिकल में iPad (2022) पर मिलने वाले ऑफर से लेकर इसकी नई कीमत के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Apple ने iPad (2022) की कीमत घटाई, अब इतने कम दाम में खरीदें

iPad (2022) की कीमत और ऑफर- भारत में iPad (10th generation) के 64GB स्टोरेज वाले Wi-Fi मॉडल की कीमत 39,900 रुपये है, जिसे छूट के बाद अब 34,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। जबकि, Wi-fi + सेल्युलर वेरिएंट की कीमत 54,900 रुपये थी, लेकिन इसे अब 49,900 रुपये में खरीदा जा सकता है।

इस बीच Wi-Fi सेल्युलर वेरिएंट के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 49,900 रुपये है, जिसकी MRP प्राइज 54,900 रुपये है। Wi-Fi + सेल्युलर वेरिएंट की कीमत 64,900 रुपये है, जिसकी एमआरपी कीमत 74,900 रुपये है। iPad (2022) टैबलेट को ग्राहक ब्लू, पिंक, सिल्वर और येलो कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। जिसे Apple BKC और Apple साकेत दोनों स्टोर्स लिया जा सकेगा।

Apple ने iPad (2022) की कीमत घटाई, अब इतने कम दाम में खरीदें

iPad (2022) के स्पेसिफिकेशन- आईपैड (2022) में 10.9 इंच की Liquid रेटिना डिस्प्ले दिया गया है, जिसका पीक ब्राइटनेस 500 निट्स और रेजोल्यूशन 1640x2360 पिक्सल है। इसके साथ ही इसे iPadOS 17 में अपडेट किया जा सकता है। यह टैबलेट Apple के A14 Bionic चिप पर काम करता है।

एप्पल का यह टैबलेट Wi-Fi6 और 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ आता है। इसमें लैंडस्केप मोड में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें 4K रेजॉल्यूशन पर वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल रियर कैमरा मिल रहा है।

Apple ने iPad (2022) की कीमत घटाई, अब इतने कम दाम में खरीदें

भारत में इस टैबलेट iPad (10th generation) मॉडल की एंट्री 2022 में हुई थी। कंपनी के मुताबिक यह टैबलेट, iPad (2021) की मुकाबले 20 प्रतिशत बेहतर CPU और 10 प्रतिशत तक बेहतर ग्राफिक्स परफॉर्मेंस यूजर को ऑफर करता है।

अगर आप भी इस वक्त आईपैड लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए यह बेहतरीन मौका हो सकता है। जब भारी भरकम छूट के साथ आप इसे खरीद सकेंगे।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Ipad 2022 price cut in India check discount offers
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X