Home
Mobile

iPhone 12 और 12 Mini पर मिल रही है 12000 रुपये तक की छूट

iPhone 12 स्मार्टफोन: अगर आप भी आईफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो अभी आपके पास अच्छा मौका है क्योंकि Apple iPhone 12 Mini और iPhone 12 मॉडल अब Amazon India और Flipkart पर 11,910 रुपये तक की छूट के साथ खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। जी हाँ, यानी आप लगभग 12000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं।

iPhone 12 और 12 Mini पर मिल रही है 12000 रुपये तक की छूट

iPhone 12 और iPhone 12 Mini पर मिल रही है 11910 रुपये की छूट

बता दें कि ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर डिस्काउंट कॉन्फ़िगरेशन और कलर वेरिएंट पर निर्भर करता है। साथ ही इस बात पर भी ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि कुछ स्टोरेज और कलर मॉडल Amazon और Flipkart दोनों पर उपलब्ध नहीं हैं।

iPhone 12 64GB मॉडल अमेज़न पर 54,900 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है, इस प्रकार अभी आप अगर इसको खरीदते हैं, तो 11,000 रुपये की छूट प्राप्त कर सकते हैं। वेबसाइट पर 128GB और 256GB वेरिएंट को क्रमशः 59,900 रुपये और 67,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।

हैंडसेट खरीदने वाले कस्टमर्स को पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर 11,650 रुपये तक की छूट और बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने पर 2,000 रुपये तक की छूट भी मिलेगी। हालांकि आपको बता दें कि Apple iPhone 12 Mini फिलहाल अमेज़न पर उपलब्ध नहीं है। इसलिए इसको आप फ्लिपकार्ट के जरिये खरीद सकते हैं।

फ्लिपकार्ट पर, iPhone 12 64GB मॉडल 56,999 रुपये के अंतर्गत लिस्ट किया गया है, जबकि 128GB मॉडल 61,999 रुपये में उपलब्ध है। वहीं 256GB वैरिएंट फ्लिपकार्ट पर अभी उपलब्ध नहीं है। तो दूसरी ओर, iPhone 12 मिनी के 64GB वाले वेरिएंट पर 9,901 रुपये की छूट दी जा रही है और वर्तमान में यह 49,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।

iPhone 12 और 12 Mini पर मिल रही है 12000 रुपये तक की छूट

जबकि 256GB कॉन्फ़िगरेशन को 64,999 रुपये में पेश किया जा रहा है। वहीं, Apple iPhone 12 का 128GB मॉडल फिलहाल फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध नहीं है।

खैर, अगर आप भी नया आईफोन खरीदना चाहते हैं और आईफोन 12 लेने की योजना बना रहे हैं तो आप अभी अमेजन या फ्लिपकार्ट के जरिये बढ़िया डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। हालांकि यह डिस्काउंट ऑफर सीमित समय के लिए ही है इसलिए जल्द से जल्द इसका फायदा उठाकर नया iPhone 12 खरीद लें।

 
Best Mobiles in India

English summary
iPhone 12 and 12 Mini Available With Upto Rs 12000 Discounts on Amazon and Flipkart
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X