iPhone 13 लॉन्च से पहले Flipkart पर iPhone 12 मिल रहा भारी डिस्काउंट के साथ
Apple आज नेक्स्ट जेनेरेशन iPhone 13 सीरीज को लॉन्च कर सकता है और इस सीरीज में चार नए स्मार्टफोन के लॉन्च होने की उम्मीद है। साथ ही ऐपल इस मेगा इवेंट में ऐपल की अगली स्मार्ट वॉच को भी लॉन्च कर सकता है। लेकिन अब लॉन्च से पहले iPhone 12 की कीमत में भारी कटौती की गयी है। जी हाँ, Flipkart अभी आईफोन 12 पर 13,000 रुपये तक की भारी छूट दे रहा है। हालाँकि, iPhone 12 के सभी मॉडलों में यह छूट नहीं दी जा रही है बल्कि सिर्फ iPhone 12 वेनिला मॉडल पर ही डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है।

iPhone 12 की क्या है कीमत और डिस्काउंट ऑफर
गौरतलब हो कि ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल के लिए कमर कस रही है। पिछले डिस्काउंट के मुकाबले अब फ्लिपकार्ट पर iPhone 12 पर 13,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। डिस्काउंट सभी स्टोरेज वेरिएंट यानि 64GB, 128GB और 256GB पर मिल रहा हैं। इसके अलावा, अगर खरीदार पुराने iPhone को नए से बदल रहे हैं तो उन्हें 15,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है।
वहीं iPhone 12 के 64GB के वैरिएंट पर 16 प्रतिशत की छूट मिल रही है, जिससे कीमत 79,900 रुपये से 66,999 रुपये हो गई है। तो iPhone 12 के 128GB के वेरिएंट पर Flipkart पर 15 फीसदी का डिस्काउंट मिल रहा है। इसका मतलब यह मॉडल अब 84,900 रुपये के बजाय सिर्फ 71,999 रुपये में उपलब्ध है।
जबकि अंत में, iPhone 12 के 256GB स्टोरेज मॉडल पर 13 प्रतिशत की छूट मिल रही है। यानि इसकी मूल कीमत 94,900 रुपये है लेकिन अब इसे सिर्फ 81,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
iPhone 13 सीरीज आज हो सकती है लॉन्च
इस प्रकार अगर आप भी ऐपल के स्मार्टफोन को खरीदने की योजना बना रहे हैं तो अभी सबसे अच्छा मौका है क्योंकि iPhone 12 मॉडल पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। हालांकि यह फैसला ऐपल ने iPhone 13 के लॉन्च से ठीक पहले लिया है। बता दें कि ऐपल आज iPhone 13 सीरीज में 4 स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकता है। साथ ही स्मार्ट वॉच को लॉन्च किया जा सकता है जिसकी इवेंट आज शाम 10 बजे से शुरू होगी।


Click it and Unblock the Notifications