iPhone 12 सीरीज के मॉडल्स की कीमतों में भारी कटौती, मिल रहा है भारी डिस्काउंट
Apple की iPhone 12 सीरीज, जो 2020 में लॉन्च हुई थी, अब Amazon की आधिकारिक वेबसाइट पर भारतीय यूजर्स के लिए बहुत भारी छूट के साथ उपलब्ध है। Apple के iPhones भारत में व्यापक रूप से खरीदे जाते हैं और काफी ज्यादा पसंद भी किये जाते हैं। और अब आईफोन 12 मोबाइल फोन भारतीय यूजर्स के लिए काफी ज्यादा डिस्काउंट प्राइस के साथ ऑनलाइन उपलब्ध है जिसे आप समय रहते खरीद सकते हैं।

जबकि iPhone 13 वर्तमान में Apple का लेटेस्ट फ्लैगशिप उपलब्ध है, यूजर्स अभी भी iPhone 12 डिवाइस खरीद रहे हैं। वास्तव में, कई ऐसे भी हैं जो iPhone 11 सीरीज के लिए भी जा रहे हैं।
अगर आप भी आईफोन 12 सीरीज में कोई डिवाइस खरीदना चाहते हैं तो अभी आपके पास अच्छा मौका है, क्योंकि यह छूट लिमिटेड समय के लिए ही है, तो आइए वर्तमान में भारत में iPhone 12 सीरीज के डिवाइसों की कीमत के बारे में जानते हैं।
भारत में iPhone 12 सीरीज की कीमत में भारी कटौती
64GB मेमोरी वाला iPhone 12 का बेस वेरिएंट भारत में Amazon पर अभी सिर्फ 53,999 रुपये में उपलब्ध है जिसकी मूल कीमत 65,900 रुपये है। यानी इसपर आपको अभी 11 हजार से ज्यादा रुपये की छूट मिल रही है। जबकि 128GB वेरिएंट 60,999 रुपये में उपलब्ध है और इसकी मूल प्राइस 70,900 रुपये है और अभी 14 प्रतिशत की छूट है।
इसके अलावा एक 256GB वैरिएंट भी है जो 69,999 रुपये में अमेजन पर लिस्ट किया गया है जिसकी मूल कीमत 94,900 है और भी 26 प्रतिशत यानी 24901 रुपये की छूट दी जा रही है, और यह स्मार्टफोन सिर्फ दो कलर ऑप्शन - ब्लैक और रेड में उपलब्ध है।
फ्लिपकार्ट पर iPhone 12 मिनी भी भारी छूट पर उपलब्ध है। आपको बता दें कि डिवाइस के 64GB वेरिएंट को केवल 50,099 रुपये में खरीदा जा सकता है जिसकी मूल कीमत 59,900 है और अभी यह 16 प्रतिशत के डिस्काउंट में उपलब्ध है। जबकि 128GB वेरिएंट को 55,099 रुपये में खरीदा जा सकता है और इसकी मूल कीमत 64,900 रुपये है लेकिन अभी छूट के साथ उपलब्ध है। 256GB मेमोरी वैरिएंट 65,099 रुपये में बिक रहा है।
हालांकि आपको बता दें कि इस समय iPhone 13 सीरीज काफी महंगी है, जिसकी तुलना में यूजर्स iPhone 12 डिवाइस खरीद सकते हैं जो कि अभी भारी डिस्काउंट में मिल रहे हैं। बहुत से भारतीय लेटेस्ट iPhone सीरीज तुरंत नहीं खरीदते हैं क्योंकि वे इसे कम कीमत पर खरीदना चाहते हैं जब Apple की एक और प्रमुख सीरीज की घोषणा की जाती है तो पहले वाली सीरीज की कीमत कम कर दी जाती है।
वहीं Amazon पर iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max को भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है। हालांकि इनका बजट 1 लाख से ज्यादा है और छूट इतनी ज्यादा नहीं मिलती हैं। ऐपल के इन आईफोन 12 सीरीज के मोबाइल फोन में धाँसू कैमरा फीचर और अच्छी बैटरी मिलती है। इसके अलावा भी कई शानदार फीचर्स के साथ ये उपलब्ध है। तो अभी आपके पास आईफोन खरीदने का यही सही समय है, क्योंकि ऐसी डील बार-बार नहीं मिलती है।


Click it and Unblock the Notifications








