iPhone 13 अब 54 हजार से भी कम कीमत में उपलब्ध, क्या खरीदना सही होगा, यहां जानें
iPhone 13: Apple के नए सीरीज iPhone 15 के आते ही आईफोन के पुराने मॉडल्स की कीमतों में भारी कटौती की गई है। इसी के तहत आईफोन 13 को ऑनलाइन साइट फ्लिपकार्ट से बेहद कम कीमत के साथ खरीदा जा सकता है। अगर आप भी आईफोन खरीदना चाहते हैं, और भारी भरकम कीमत के कारण नहीं खरीद पा रहे हैं, तो आपको बता दें बैंक कार्ड और कई ऑफर्स के तहत आप आईफोन 13 को मात्र 53,999 रुपये में खरीद सकते है। वहीं अगर थोड़ा और इंतजार करते हैं तो आने वाले समय में हो सकता है कि, इस फोन की कीमत 50,000 रुपये से भी कम हो जाए। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि, क्या अब आईफोन 13 को खरीदना सही होगा। तो चलिए आपको आगे जानते हैं, कि इसे खरीदना फायदे का सौदा होगा या नहीं।
iPhone 13 की खासियत
आईफोन 13 में आईफोन 15 की तरह लेटस्ट फीचर्स तो नहीं मिलेंगे लेकिन आज भी यह एक अच्छा आईफोन माना जाता है। इसमें यूजर को शानदार कैमरा, जबरदस्त परफॉर्मेंस के साथ अच्छी स्क्रीन मिल रही है। आईफोन 13 को कंपनी ने A15 Bionic चिपसेट के साथ लॉन्च किया था। वहीं आईफोन 15 में A16 Bionic चिपसेट का सपोर्ट दिया गया है। हालांकि A15 Bionic चिपसेट भी काफी अच्छा प्रोसेसर है। इसकी मदद से आप इजली गेमिंग और दूसरे काम को कर सकते है।
iPhone 13 के डिस्प्ले की बात करें तो यह सिरेमिक शील्ड प्रोटेक्शन के साथ आता है। जिससे यह फोन काफी मजबूत होता है। आईफोन 13, आईफोन 14 और आईफोन 15 में भी कंपनी ने Super Retina XDR डिस्प्ले के साथ 6.1 इंच का OLED पैनल और स्टीरियो स्पीकर्स दिया है। इसके सॉफ्टवेयर की बात का जाए तो इसमें अगले कई साल तक अपडेट मिलने की संभावना है। एप्पल अपनी फोन्स में अगले 6 साल तक अपडेट देता है। ऐसे में आपको समय-समय पर लेटेस्ट iOS अपडेट और सिक्योरिटी पैच भी मिलते रहेंगे। आईफोन 13 को iOS 20 तक अपडेट मिलने की उम्मीद है।
वहीं इसके कैमरा क्वालिटी की बात की जाए तो आपको बता दें, आईफोन का कैमरा काफी खास होता है। आईफोन 13 में एप्पल ने 12 मेगापिक्सल के दो कैमरे शामिल किए हैं। इसके साथ ही इसमें नाइट मोड भी दिया गया है। वहीं आईफोन 15 सीरीज में 48 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। हालांकि आईफोन 13 से भी यूजर शानदार और हाई-क्वालिटी की फोटो खींच सकता है।

अगर आपको भी शानदार कैमरा, जबरदस्त परफॉर्मेंस और अच्छा सॉफ्टवेयर चाहिए तो आईफोन 13 आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। हां अगर आप थोड़ा और इंतजार करते हैं, तो इसकी कीमत में और कटौती देखी जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








