70 हजार वाले iPhone 13 को महज 21 हजार में खरीदें, यहां से करें खरीदारी, मिलेगा भारी डिस्काउंट
अगर आप भी आईफोन खरीदना चाह रहे हैं, और बजट के कारण नहीं खरीद पा रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब आप 70,000 की कीमत वाले आईफोन 13 को महज 21 हजार रुपये में खरीद सकते हैं। अब आपके मन में कई सवाल उठ रहे होंगे कि, आखिर इतने महंगे फोन को इतनी कम कीमत में कैसे खरीदा जा सकता है। तो आइए आपको आगे इस फोन पर मिल रहे भारी डिस्काउंट के बारे में आगे डिटेल्स बताते हैं।
इन प्रोडक्ट्स पर पाएं भारी डिस्काउंट
दरअसल Flipkart Big Saving Days की शुरुआत हो चुकी है। जिसके तहत ग्राहकों को स्मार्टफोन पर भारी भरकम डिस्काउंट दिया जा रहा है। इतना ही नहीं इसके साथ ही आप रेफ्रिजरेटर, टीवी सहित कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर भी अच्छा खासा डिस्काउंट का लाभ ले सकते हैं।
Flipkart Big Saving Days में iPhone 13 पर डिस्काउंट ऑफर
iPhone 13 के 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की ओरिजिनल कीमत 69,900 रुपये है, जिसकी इस सेल में 17 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 57,999 रुपये तक कीमत हो जाएगी। इसके बाद इस फोन पर कुछ चुनिंदी बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी दिए जा रहे हैं, जिससे फोन की कीमत और भी कम हो जाएगी। अगर आप इस फोन की खरीदारी के वक्त Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से इसका पेमेंट करते हैं तो आपको एक हजार रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। जिसके बाद फोन की कीमत 56,999 रुपये हो जाएगी। इसके बाद आप इस पर लगभग 35,600 रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ ले सकते हैं। जिसके बाद यह फोन आपको 21,399 रूपये में मिल जाएगा। हालांकि एक्सचेंज ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपके फोन की कंडीशन अच्छी होनी चाहिए। तभी आपको इसका पूरा लाभ मिलेगा।

iphone 13 के फीचर्स
iphone 13 में यूजर्स को 6.1 इंच की स्क्रीन Super Retina XDR डिस्प्ले मिलेगा। प्रोसेसर की बात करें तो आपको इस फोन में A 15 चिप मिलेगी। इनमें 16 कोर न्युरल इंजन भी दिया गया है। आईफोन 13 में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 12 MP का मेन बैक कैमरा, 12 MP का दूसरा अल्ट्रा वाइड कैमरा फ़्लैश लाइट के साथ दिया है। वहीं फोन में 12 MP का ही फ्रंट कैमरा मिलेगा। वहीं स्टोरेज की बात करें तो इसमें 128 GB, 256 GB और 512 GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। आईफोन 13 में ios 15 दिया गया है, लेकिन इस पर ios 16 का अपडेट भी मिलेगा। यह एक 5G फोन है। इसके अलावा आपको इसमें 19 घंटे का वीडियो प्लेबैक मिलेगा। यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आएगा, जिसके कारण यह वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट हैं।


Click it and Unblock the Notifications








