iPhone 13 की लॉन्च तारीख का इंतजार हुआ खत्म, 14 सितंबर को होगा लॉन्च!
iPhone 13 का इंतजार लोगों को पिछले काफी समय से हैं। लेकिन अब ऐसा लग रहा है की Apple अपने आने वाले मेगा एन्यूअल इवेंट में आईफोन 13 को लॉन्च कर देगा। इसके अलावा आईफोन 13 सीरीज में कई अन्य मॉडल भी लॉन्च किए जा सकते है, जिसकी आधिकारिक रूप से जानकारी कंपनी ने नहीं दी है।

पिछले साल की तरह ही, COVID-19 महामारी के कारण Apple इवेंट को वर्चुअली होस्ट करने जा रहा है। यह इवेंट सुबह 10 बजे पीडीटी और भारतीय समय के अनुसार लगभग 10:30 बजे से शुरू होगा और कैलिफोर्निया के ऐप्पल पार्क से लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
Apple iPhone 13 सीरीज में हो सकते हैं 4 मॉडल
जानकारी के लिए आपको बता दें कि Apple की इस इस मेगा इवेंट में iPhone 13 सीरीज के तहत चार मॉडल को लॉन्च किया जा सकता हैं। ये सभी मॉडल पिछले साल के iPhone 12 सीरीज के स्मार्टफोन्स की जगह ले सकते हैं लेकिन कंपनी ने अभी तक इसके बारे में कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है।
अपकमिंग सीरीज में ऐपल चार मॉडलों iPhone 13, the iPhone 13 Mini, iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max को लॉन्च कर सकती हैं। हालांकि कुछ रिपोर्टों से यह भी पता चलता है कि Apple "13" नंबर के साथ नहीं बल्कि सीधे iPhone 14 पर जा सकता है। लेकिन आधिकारिक खबर सामने आनी अभी बाकी है।
ऐपल वॉच और डब वॉच सीरीज 7 की भी हो सकती है घोषणा
इसके अलावा कहा जा रहा है कि इस नए iPhone मॉडल को लॉन्च करने के साथ, Apple एक नई वॉच और साथ ही डब वॉच सीरीज 7 की भी घोषणा कर सकता है। ट्रैक रिकॉर्ड के अनुसार, कंपनी आमतौर पर iPhone लॉन्च इवेंट में एक नई वॉच लॉन्च करती है, और संभावना है इस बार भी ऐसा ही किया जा सकता।
इस प्रकार जो लोग आईफोन 13 का पिछले काफी समय से बेशब्री के इंतजार कर रहे थे, अब उनका इंतजार खत्म हो जाएगा क्योंकि 14 सितंबर को ऐपल अपने मेगा एन्युअल इवेंट में iPhone 13 सीरीज में कई मॉडल को लॉन्च कर सकता है। हालांकि कीमत और क्या फीचर्स होंगे उनकी आधिकारिक रूप से कोई जानकारी शामने नहीं आयी है।


Click it and Unblock the Notifications








