Home
Mobile

iPhone 13 Mini पर पाएं18 हजार से भी ज्यादा का डिस्काउंट, जानें ऑफर और कीमत

iPhone 13 Mini: अगर आप भी एप्पल का फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, और इसकी कीमत के कारण नहीं खरीद पा रहे हैं, तो आपके लिए एक गुड न्यूज है। Apple के आईफोन 13 मिनी को आप भारी-भरकम डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। जो आपको कीमत से लगभग 18 हजार से भी ज्यादा की छूट के साथ मिल रहा है। आपको बता दें, iPhone 13 Mini एक ट्रेंडिंग मॉडल है, जो मार्केट में तेजी से बिक रहा है। इस मॉडल को अगर आप स्टोर से खरीदते हैं, तो इसके लिए आपको मोटी रकम खर्च करनी पड़ सकती है। लेकिन डिस्काउंट ऑफर के तहत आपको यह काफी रियायत में मिल रहा है। तो आइए आपको आगे इस फोन पर मिल रहे डिस्काउंट से लेकर इसकी कीमत तक के बारे में बताते हैं।

यहां पाएं डिस्काउंट

आपको बता दें, iPhone 13 mini के 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट पर इस ऑफर का लाभ दिया जा रहा है। यह ऑफर विजय सेल्स पर एक्टिव है। आईफोन 13 मिनी की साइज आईफोन 13 से काफी छोटा होता है। जैसा कि आप नाम से ही इसका अंदाजा लगा सकते हैं। लेकिन देखने में ये काफी क्यूट सा फोन है। यही इसकी खासियत भी है कि लोग इसे ज्यादा पसंद भी कर रहे हैं। वैसे तो इस फोन की रियल कीमत 64,900 रुपये है लेकिन डिस्काउंट के साथ आप इसे कीमत से लगभग 18 हजार से भी ज्यादा की बचत के साथ खरीद सकते हैं।
जैसा कि आपको पता होगा कि, जब कोई भी कस्टमर किसी स्टोर पर जाता है तो आईफोन के डेमो यूनिट्स भी वहां पर असेंबल किए जाते हैं। जिसकी मदद से कस्टमर को फोन की जानकारी दी जाती है। इससे कस्टमर्स रियल टाइम पर उसे एक्सपीरियंस भी कर सकते हैं। ऐसे ही डेमो यूनिट को अब खरीदा जा सकता है, क्योंकि विजय सेल्स इन पर ऑफर लेकर आया है।

iPhone 13 Mini पर पाएं18 हजार से भी ज्यादा का डिस्काउंट, जानें ऑफर और

आईफोन 13 मिनी 64900 की कीमत वाले फोन जिसकी स्टोरेज 128GB है , इसे कस्टमर 28 परसेंट डिस्काउंट के साथ यानि कि, 18,200 रुपये की बचत के साथ खरीद सकता है। जिसके बाद आपको यह आईफोन 13 मिनी मात्र 46,700 रुपये में पड़ेगा। हालांकि यह ऑफर लिमिटेड पीरियड का है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The benefit of this offer is being given on the 128 GB storage variant of the iPhone 13 mini. This offer is active on Vijay Sales. The actual price of the phone is Rs 64,900 but with the discount you can buy it with a savings of more than Rs 18,000.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X