iPhone 13 सीरीज के लॉन्च से पहले प्राइस हुई लीक, जानें क्या है कीमत
iPhone 13 Series: Apple (ऐपल) 14 सितंबर, 2021 को भारतीय समय के अनुसार रात 10:30 बजे एक मेगा इवेंट आयोजित करने के जा रहा है। कंपनी इवेंट में नए प्रोडक्ट लॉन्च करने जा रही है। संभावना है कि इस इवेंट में iPhone 13 सीरीज के कई स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है। साथ ही ऐपल Apple Watch 7 सीरीज भी लॉन्च कर सकता है। इस प्रकार अब लॉन्च से कुछ ही दिन पहले ही iPhone 13 सीरीज की प्राइस लीक हो गई है। इस सीरीज में 4 स्मार्टफोन के लॉन्च होने की उम्मीद हैं जिसमें iPhone 13, iPhone 13 मिनी, iPhone 13 प्रो और iPhone 13 प्रो मैक्स आने की उम्मीद है।

iPhone 13 के लॉन्च से पहले प्राइस हुई लीक
जानकारी के लिए आपको बता दें कि GizChina ने iPhone 13 सीरीज की कीमत की लीक होने की जानकारी दी है। इसके अनुसार इस इवेंट में ऐपल 4 स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकता है।
iPhone 13 मिनी, जो सीरीज में सबसे छोटा स्मार्टफोन होने की उम्मीद है, और इसकी कीमत लगभग 51,314 रुपये हो सकती है। इसके अलावा, iPhone 13, iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max को क्रमशः $799 (लगभग 58,600 रुपये), $999 (लगभग 73,300 रुपये), और $1,099 (लगभग 80,679 रुपये) में लॉन्च किया जा सकता है।
हालांकि लीक के अनुसार प्राइस अमेरिकी मार्केट के लिए हैं, और भारतीय मार्केट में इसकी कीमत अलग और ज्यादा हो सकती हैं। साथ ही यह भी अभी पता नहीं है कि ऐपल इस सीरीज के फोन को भारत में लॉन्च करेगा या नहीं और कब करेगा इसकी जानकारी नहीं है।
ये नए iPhones के समान A15 बायोनिक SoC द्वारा संचालित होने की उम्मीद है। इसके अलावा सीरीज के सभी हैंडसेट mmWave बैंड के सपोर्ट के साथ 5G इनेबल्ड होने की उम्मीद है। नए iPhone 13 सीरीज में 25W फास्ट-चार्जिंग के सपोर्ट के साथ बड़ी बैटरी मिल सकती है।
इस प्रकार आईफोन फैंस के लिए 14 सितंबर का दिन बहुत खास रहने वाला है क्योंकि ऐपल एकसाथ 4 आईफोन स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकता है जिसका इंतजार लोगों को पिछले काफी समय से है। साथ ही ऐपल अपनी अगली स्मार्ट वॉच (Apple Smart Watch) को भी लॉन्च कर सकता है। हालांकि अभी तक इन सबके बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


Click it and Unblock the Notifications








